Live Updates

Pro Kabaddi League: कांटे की टक्कर में दबंग दिल्ली ने दी यू मुंबा को मात, जीता लगातार दूसरा मैच

Updated:
विज्ञापन

Pro Kabaddi League-2021 Live: प्रो कबड्डी लीग के 8वें सीजन में शुक्रवार को 3 मैच होने हैं. प्रो कबड्डी लीग (PKL) के 7वें मैच में दबंग दिल्ली ने यू मुंबा को मात दी. ये मुकाबला काफी रोमांचक रहा.

विज्ञापन

दबंग दिल्ली ने दी यू मुंबा को मात

प्रो-कबड्‌डी लीग में दबंग दिल्ली और यू मुंबा का रोमांचक मैच खत्म हुआ. अंत में दिल्ली ने यह मुकाबला 31-27 से जीता.दबंग दिल्ली ने 11-19 से पिछड़ने के बाद शानदार वापसी की है. रेडर नवीन कुमार ने 15 पॉइंट्स जुटाया.

कांटे की टक्कर जारी 

प्रो-कबड्‌डी लीग में दबंग दिल्ली और यू मुंबा के मुकाबले का रोमांच जारी. मुंबा की टीम 19-10 से आगे थी. अब स्कोर 23-24 हुआ. 5 मिनट का खेल बाकी है.

यू मुंबा ने बनायी बड़ी बढ़त

प्रो-कबड्‌डी लीग में पहले हॉफ के बाद यू मुंबा ने शानदार वापसी करते हुए बढ़त बना ली है. यू मुंबा ने 19-12 से आगे है. मैच में मुंबई की बढ़त जारी है.

यू मुंबा ने बनायी बढ़त 

प्रो-कबड्‌डी लीग में दबंग दिल्ली और यू मुंबा के मैच का पहला हाफ खत्म. 2 अंक से पिछड़ने के बाद यू मुंबा ने शानदार वापसी की और पहला हॉफ खत्म होते-होते टीम 12-10 से हो गयी.

दबंग दिल्ली की शानदार वापसी 

प्रो-कबड्‌डी लीग में दबंग दिल्ली ने यू मुंबा के खिलाफ वापसी की है.स्कोर 5-5 से बराबर हुआ. लेकिन दंबग दिल्ली फिर 10-8 से आगे हुई.

कांटे की टक्कर जारी

पीकेएल 2021-22 के 7वें मुकाबले में यू मुम्बा और दबंग दिल्ली के बीच कांटे का मुकाबला जारी है. पहले सात मिनट में यू मुम्बा और दबंग दिल्ली के 5-5 से मुकाबला बराबरी पर है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola