सूर्यकुमार यादव और पृथ्वी शॉ को आया विराट कोहली का बुलावा! इंग्लैंड में इन खिलाड़ियों की लेंगे जगह

Ahmedabad: Indian batsman Suryakumar Yadav (L) celebrates his half century during the fourth Twenty20 match between India and England, at Narendra Modi Stadium in Ahmedabad, Thursday, March 18, 2021. (PTI Photo/Kamal Kishore) (PTI03_18_2021_000226A)
India vs England, Suryakumar Yadav, Prithvi Shaw : शुभमन गिल, वाशिंगटन सुंदर और आवेशा खान की जगह रिप्लेसमेंट के रूप में भेजा जा रहा है. 4 अगस्त से टीम इंडिया को इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज की शुरूआत करना है.
India vs England: इंग्लैंड दौरे पर गयी भारती टीम (Team India) के सामने एक नयी चुनौती पेश हो गया है. इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले टीम इंडिया खिलाड़ियों के इंजरी से जूझ रही है. भारतीय खिलाड़ी एक के बाद एक चोटिल हो रहे हैं. अभी सीरीज शुरू भी नहीं हुई और 3 भारतीय खिलाड़ियों के दौरे से बाहर होने की कमान कट चुकी है. इस कारण इंग्लैंड में मौजूद टीम मैनेजमेंट ने BCCI से रिप्लेसमेंट की मांग की है. अब ऐसी खबर आ रही है कि सूर्यकुमार यादव और पृथ्वी शॉ को इंग्लैंड भेजा जा सकता है.
इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw), सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) औऱ ऑफ स्पिनर जयंत यादव (Jayant Yadav) को इंग्लैंड भेजा जा सकता है. बता दें कि इन तीनों खिलाड़ियों को शुभमन गिल, वाशिंगटन सुंदर और आवेशा खान की जगह रिप्लेसमेंट के रूप में भेजा जा रहा है. 4 अगस्त से टीम इंडिया को इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज की शुरूआत करना है, ऐसे में इन खिलाड़ियों को जल्द ही इंग्लैंड भेजा जा सकता है.
Also Read: Tokyo Olympic के ओपनिंग सेरिमनी में पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने की ऐसी हरकत कि हर तरफ होने लगी आलोचना
माना जा रहा है कि बीसीसीआई इनके रिप्लेसमेंट पृथ्वी शॉ, सूर्यकुमार यादव और जयंत यादव को भेजने पर काम कर रहा है. शॉ और सूर्या अभी श्रीलंका दौरे पर हैं जहां वे वनडे सीरीज खेल चुके हैं और टी20 सीरीज खेलेंगे. वहीं जयंत अभी भारत में ही हैं. आपको बता दें कि वॉशिंगटन सुंदर को अभ्यास मैच के दौरान चोट लगी थी. काउंटी सलेक्ट इलेवन के लिए अभ्यास मैच में खेलते हुए सुंदर को ऊंगली में चोट लग गई थी. इससे पहले तेज गेंदबाज आवेश खान औ ओपनर शुभमन गिल भी चोटिल होकर इस दौरे से बाहर हो चुके हैं. वहीं शुभमन गिल विश्व टेस्ट चैंपियशिप के दौरान ही चोटिल हो गए थें. गिल भारत भी लौट आए हैं. 24 सदस्यीय भारतीय टीम इंग्लैंड दौरे पर गई थी, जो घटकर 21 की हो चुकी है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




