Champions Trophy 2025 के आयोजन को लेकर PCB ने ICC से की अपील, BCCI को लेकर कही ये बड़ी बातें

चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 को लेकर पाकिस्तान अभी से परेशान नजर आ रहा है. दोनों टीमों में चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 को लेकर टकराव जारी है. ये टकराव पाकिस्तान की मेजबानी में होने वाले चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 को लेकर होगी.
भारत अपने चीर प्रतिद्वंदी टीम पाकिस्तान के साथ एक बार फिर भिड़ने के लिए तैयार है. भारत और पाकिस्तान एशिया कप 2023 और आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 के बाद आईसीसी T20 वर्ल्ड कप 2024 में आमने सामने होंगे. जिसके बाद साल 2025 में पाकिस्तान के सरजमी पर चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 खेला जाएगा. चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 को लेकर पाकिस्तान अभी से परेशान नजर आ रहा है. दोनों टीमों में चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 को लेकर टकराव जारी है. यह टकराव पाकिस्तान की मेजबानी में होने वाले चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 को लेकर होगी. इसकी शुरुआत अभी से हो गई है. इसकी शुरुआत हर बार की तरह पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने ही की है. दरअसल, चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 पाकिस्तान के पास है, लेकिन अब तक इस मेजबानी के करार पर इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने साइन नहीं किए हैं.
आईसीसी के साइन नहीं करने को लेकर पीसीबी काफी परेशान है. पीसीबी ने आईसीसी से इस करार पर साइन करने का आग्रह किया है. साथ हें उन्होंने आईसीसी से एक और आग्रह की है, उन्होंने कहा, ‘यदि बीसीसीआई किसी भी कारण से उनके देश की यात्रा करने से इनकार करता है तो पीसीबी को इसकी भरपाई की जानी चाहिए.’ पीसीबी को बात का डर है कि बीसीसीआई अपनी भारतीय टीम को राजनीतिक और सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए पाकिस्तान दौरे पर नहीं भेजेगा. यह सारी जानकारी पीसीबी के एक विश्वस्त सूत्र ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया है.
बता दें, कि पीसीबी अध्यक्ष जका अशरफ और मुख्य परिचालन अधिकारी (COO) सलमान नसीर ने वर्ल्ड कप के दौरान ही अहमदाबाद में ICC कार्यकारी बोर्ड से मुलाकात की थी. इस दौरान दोनों पीसीबी अधिकारियों ने फरवरी-मार्च 2025 में होने वाले चैम्पियंस ट्रॉफी की मेजबानी पर चर्चा की थी. पीसीबी सूत्र ने कहा, ‘पाकिस्तानी अधिकारियों ने BCCI के फिर से अपनी टीम को पाकिस्तान भेजने से इनकार करने की संभावना पर चर्चा की. यह स्पष्ट किया कि किसी भी स्थिति में ICC को टूर्नामेंट पर एकतरफा फैसला नहीं लेना चाहिए. पीसीबी अधिकारियों ने कहा कि पिछले 2 साल में कई शीर्ष टीमों ने बिना किसी सुरक्षा चिंता के पाकिस्तान का दौरा किया है. उन्होंने यह भी स्पष्ट कर दिया कि अगर भारत टूर्नामेंट के लिए अपनी टीम नहीं भेजता है और उसके मैच दूसरे देश में कराए जाते हैं तो ICC को इसके लिए पाकिस्तान को मुआवजा देना होगा.’
इस सूत्र ने कहा कि PCB अधिकारियों ने ICC से कहा था कि अगर भारत सुरक्षा कारणों से पाकिस्तान में खेलने से इनकार करता है तो इंटरनेशनल संस्था को एक स्वतंत्र सुरक्षा एजेंसी नियुक्त करनी चाहिए. पीसीबी ने कहा कि यह एजेंसी भारत के अलावा भाग लेने वाली अन्य टीमों की सुरक्षा स्थिति का आकलन करने के लिए पाकिस्तान सरकार और सुरक्षा अधिकारियों के साथ संपर्क कर सकती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Vaibhaw Vikram
वैभव विक्रम डिजिटल पत्रकार हैं. खेल, लाइफस्टाइल, एजुकेशन, धर्म में रुचि है और इसी विषय पर अपने विचार प्रकट करना पसंद है. क्रिकेट से बहुत लगाव है. वर्तमान में प्रभात खबर के खेल डेस्क पर कंटेंट राइटर पद पर कार्यरत हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




