पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड मैच में बारिश की संभावना, जानें चिन्नास्वामी में बरसेंगे रन या उड़ेंगे विकेट्स

Updated:
विज्ञापन
पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड मैच में बारिश की संभावना, जानें चिन्नास्वामी में बरसेंगे रन या उड़ेंगे विकेट्स

मौसम विभाग के अनुसार पाकिस्तान और न्यूजीलैंड मैच के दौरान बारिश होने की संभावना जतायी गई है. आईएमडी के अनुसार बेंगलुरु में आज आसमान में बादल छाए रहेंगे. हल्की बारिश की संभावना.

विज्ञापन

वर्ल्ड कप 2023 के 35 मैच में कुछ देर के बाद पाकिस्तान और न्यूजीलैंड की टीमें आमने-सामने होंगीं. दोनों टीमों के लिए आज का मैच बेहद खास है. सेमीफाइनल की दौड़ में बने रहने के लिए पाक और न्यूजीलैंड को मैच हर हाल में जीतना होगा. न्यूजीलैंड के फिलहाल 8 अंक हैं, तो पाकिस्तान के 6 अंक हैं.

कहां होगा पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड मैच

पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड का मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा. मुकाबला सुबह 10:30 बजे से खेला जाना है. जबकि टॉस सुबह 10 बजे होना है.

पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड मैच के दौरान कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

मौसम विभाग के अनुसार पाकिस्तान और न्यूजीलैंड मैच के दौरान बारिश होने की संभावना जतायी गई है. आईएमडी के अनुसार बेंगलुरु में आज आसमान में बादल छाए रहेंगे. हल्की बारिश की संभावना. कुछ क्षेत्रों में सुबह के समय धुंध छाने की संभावना है. जबकि अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री के करीब रहने का अनुमान लगाया गया है.

Also Read: World Cup 2023 Points Table: अफगानिस्तान की जीत से पाकिस्तान को लगा तगड़ा झटका, बदला अंक तालिका का गणित

पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड मैच में कैसे खेलगी पिच

पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड मैच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाना है. यहां की पिच से बल्लेबाजों को मदद मिलती है. यहां अबतक कुल 40 वनडे मैच खेले जा चुके हैं. जिसमें पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम 15 मैच जीती है, तो बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम को 21 मैच में जीत मिली है. इस रिकॉर्ड को देखते हुए जो भी टीम टॉस जीतेगी, पहले गेंदबाजी करना पसंद करेगी. इस पिच पर उच्चतम स्कोर 383 रन का है, जो 2013 में भारत और ऑस्ट्रेलिया मैच में बना था. जबकि 2014-15 में न्यूजीलैंड महिला और दक्षिण अफ्रीका महिला मैच में न्यूनतम 114 स्कोर बना था.

संभावित प्लेइंग इलेवन

अब्दुल्ला शफीक, फखर जमान, बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सऊद शकील, इफ्तिखार अहमद, आगा सलमान, शाहीन अफरीदी, उसामा मीर, मोहम्मद वसीम जूनियर, हारिस रऊफ.

न्यूजीलैंड प्लेइंग इलेवन

डेवोन कॉनवे, विल यंग, रचिन रवींद्र, डेरिल मिशेल, टॉम लैथम (कप्तान, विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, जेम्स नीशम, मिशेल सेंटनर, लॉकी फर्ग्यूसन/काइल जैमीसन, टिम साउदी, ट्रेंट बोल्ट.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola