ePaper

Pakistan Cricket: पाकिस्तान महिला टीम बाल-बाल बची, पीसीबी ने किया चैंपियनशिप समाप्ति का ऐलान

Updated at : 19 Nov 2024 9:00 AM (IST)
विज्ञापन
Fire in Karachi Hotel, Pakistan women cricket team rescued

Fire in Karachi Hotel, Pakistan women cricket team rescued

Pakistan Cricket: पाकिस्तान में राष्ट्रीय महिला राष्ट्रीय महिला चैंपियनशिप कराची में चल रही थी. इस टूर्नामेंट को होटल में आग लगने की वजह से बीच में ही समाप्त करना पड़ गया. होटल कमरे में मौजूद पांच खिलाड़ियों को खिड़की तोड़ कर बचाना पड़ा.

विज्ञापन

Pakistan Cricket: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने सोमवार को कराची में राष्ट्रीय महिला चैंपियनशिप बीच में ही समाप्त कर दी क्योंकि जिस होटल में टीम ठहरीं थीं वहां आग लग गई. पीसीबी ने पांच टीम और उनके अधिकारियों के लिए होटल का एक पूरा तल बुक करा रखा था. होटल में आग लगने की घटना में पांच खिलाड़ी बाल-बाल बच गईं. खिलाड़ियों को कमरे की खिड़की तोड़ कर बचाना पड़ा. 

न्यूज एजेंसी भाषा के अनुसार एक सूत्र ने बताया कि जब आग लगी तो पांच खिलाड़ियों को छोड़कर बाकी सभी क्रिकेटर और अधिकारी या तो मैच या फिर नेट सत्र के लिए नेशनल स्टेडियम में थे. सूत्र ने कहा, ‘‘जब आग लगी तब पांच खिलाड़ी अपने कमरों में थीं. इससे खिलाड़ियों और अधिकारियों की कुछ संपत्ति को नुकसान पहुंचा है.’’ आपको बता दें कि पाकिस्तान में चैंपियंस ट्रॉफी प्रस्तावित है और कराची में भी मैच कराने की गुंजाइश है. हालांकि आईसीसी ने अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं की है कि मैच किन मैदान पर कराए जाएंगे. संभावना है कि इस हफ्ते के आखिरी दिनों में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का शेड्यूल जारी कर दे. 

होटल में आग लगने की घटना के बाद पीसीबी ने एक बयान में कहा कि उसने कराची में राष्ट्रीय महिला एकदिवसीय टूर्नामेंट 2024-25 को खत्म करने का फैसला किया है. सौभाग्य से कोई भी खिलाड़ी घायल नहीं हुई क्योंकि पीसीबी ने घटना के समय होटल में मौजूद पांच खिलाड़ियों को तुरंत बाहर निकाल लिया. खिलाड़ियों को सुरक्षित रूप से हनीफ मोहम्मद हाई-परफॉर्मेंस सेंटर में पहुंचा दिया.

यह खबर न्यूज एजेंसी भाषा से ली गई है.

विज्ञापन
Anant Narayan Shukla

लेखक के बारे में

By Anant Narayan Shukla

इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएट. करियर की शुरुआत प्रभात खबर के लिए खेल पत्रकारिता से की और एक साल तक कवर किया. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में गहरी रुचि ने इंटरनेशनल घटनाक्रम में दिलचस्पी जगाई. अब हर पल बदलते ग्लोबल जियोपोलिटिक्स की खबरों के लिए प्रभात खबर के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola