पाकिस्तानी टीम में ऐसा भी खिलाड़ी; बॉलिंग एवरेज 100 की और बैटिंग में…, वसीम अकरम ने बधाई दी और मजे भी लिए
Wasim Akram. Image: Screengrab.
Wasim Akram: चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान की टीम की घोषणा सबसे आखिर में की गई. इस पर वसीम अकरम ने अपनी प्रतिक्रिया दी है.
Champions Trophy: पाकिस्तान के चयनकर्ताओं ने शुक्रवार को 19 फरवरी से शुरू होने वाली आगामी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम की घोषणा की. पाकिस्तान ने शीर्ष क्रम के बल्लेबाज फखर जमान को वापस बुलाया, जबकि सैम अयूब चोट के कारण बाहर हो गए. इंटरनेट पर वायरल हो रहे एक वीडियो में पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और तेज गेंदबाज वसीम अकरम (Wasim Akram) टीम के बारे में अपने विचार साझा कर रहे हैं. उन्होंने टूर्नामेंट के लिए स्टेडियम तैयार करने के लिए पीसीबी को बधाई दी, लेकिन साथ में चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तानी टीम पर खूब मजे ले लिए.
वसीम अकरम ने कहा, “पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को बधाई जिन्होंने रिकॉर्ड समय में स्टेडियम तैयार किए हैं. यह बहुत बड़ी बात है.” पाकिस्तान की टीम के बारे में बात करते हुए अकरम ने कहा, “मैंने टीम को करीब से नहीं देखा है, लेकिन फहीम अशरफ टीम में आए हैं, मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं, एक प्रतिभाशाली क्रिकेटर हैं. लेकिन पिछले 20 मैचों में उनका गेंदबाजी औसत 100 और बल्लेबाजी औसत 9 है. वह अचानक से आए हैं. खुशदिल शाह भी अचानक से आए हैं. हम केवल एक उचित स्पिनर ले रहे हैं. मुझे लगता है कि भारत ने अपनी टीम में 3-4 स्पिनरों को चुना है. इसके पीछे कोई कारण होना चाहिए. लेकिन अब टीम का चयन हो गया है, मैं पाकिस्तान को शुभकामनाएं देता हूं. घरेलू मैदान पर खेलने पर थोड़ा दबाव होगा और उनके सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद है.”
20204 के टी-20 विश्व कप में पाकिस्तान टीम से घुटने की चोट के कारण बाहर चल रहे फखर जमान की वापसी पर अकरम ने कहा, “भगवान का शुक्र है कि नियमित सलामी बल्लेबाज फखर टीम में वापस आ गया है, वह दुनिया में सफेद गेंद क्रिकेट में मुख्य खिलाड़ियों में से एक है. मैं मोहम्मद रिजवान को मध्य क्रम के बल्लेबाज और बाबर आजम को सलामी बल्लेबाज के रूप में देखना चाहूंगा, क्योंकि उनके पास शानदार तकनीक है. अगर वह पूरे 50 ओवर खेलते हैं, तो वह शतक लगा सकते हैं और टीम की बल्लेबाजी उनके इर्द-गिर्द घूम सकती है.”
आठ देशों की चैंपियंस ट्रॉफी हाइब्रिड मॉडल के तहत हो रही है, जिसमें भारत अपने मैच दुबई में खेलेगा जबकि अन्य टीमें पाकिस्तान में खेलेंगी. मोहम्मद रिजवान उस टीम का नेतृत्व करेंगे जिसमें 2017 की चैंपियनशिप जीतने वाली टीम के तीन खिलाड़ी – जमान, बाबर आजम और फहीम अशरफ शामिल हैं. ऑलराउंडर खुशदिल शाह को भी वापस बुलाया गया है. पाकिस्तान के तेज गेंदबाजी आक्रमण के बारे में अकरम ने कहा, “नसीम शाह वापस आ गए हैं, शाहीन शाह अफरीदी भी हैं, हारिस राउफ भी हैं और बेशक मोहम्मद हसनैन भी हैं. उन्हें एक ऑलराउंडर को रखना चाहिए था, लेकिन जमाल टीम में नहीं हैं.”
पाकिस्तान अपने अभियान की शुरुआत 19 फरवरी को कराची में न्यूजीलैंड के खिलाफ करेगा. यह टूर्नामेंट का पहला मैच भी होगा. इसके बाद पाकिस्तान 23 फरवरी को दुबई में भारत से हाई वोल्टेज मुकाबले में भिड़ेगा. आखिरी ग्रुप स्टेज मैच में 27 फरवरी को पाकिस्तान रावलपिंडी में बांग्लादेश से भिड़ेगा.
बीसीसीआई का क्रिकेटरों को ‘नमन’, जानिए आखिर इन पुरस्कारों का नाम ‘नमन’ ही क्यों पड़ा?
चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तानी टीम: मोहम्मद रिजवान (कप्तान), फखर जमान, उस्मान खान, सऊद शकील, बाबर आजम, कामरान गुलाम, सलमान आगा, तैयब ताहिर, फहीम अशरफ, खुशदिल शाह, शाहीन शाह अफरीदी, नसीम शाह, हारिस राउफ, मोहम्मद हसनैन, अबरार अहमद
अब हेड कोच पर चला BCCI का चाबुक, गौतम गंभीर के असिस्टेंट पर साथ यात्रा करने पर लगा बैन!
जब पाकिस्तान में भारतीय क्रिकेटर्स के सामने तन गई AK47, दिग्गज ने सुनाया वह खौफनाक मंजर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Anant Narayan Shukla
अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










