ePaper

PAK vs NED PHOTOS: नीदरलैंड ने पाकिस्तान को दी कड़ी टक्कर, लेकिन 81 रन से हारा मैच

Updated at : 06 Oct 2023 10:54 PM (IST)
विज्ञापन
PAK vs NED PHOTOS: नीदरलैंड ने पाकिस्तान को दी कड़ी टक्कर, लेकिन 81 रन से हारा मैच

Hyderabad: Players of Pakistan and Netherlands greet each other at the end of their ICC Men's Cricket World Cup match, at Rajiv Gandhi International Cricket Stadium, in Hyderabad, Friday, Oct. 6, 2023. Pakistan won by 81 runs. (PTI Photo/Shahbaz Khan)(PTI10_06_2023_000692A)

पाकिस्तान ने हैदराबाद में नीदरलैंड को 81 रनों से हराकर अपने वर्ल्ड कप 2023 अभियान की शानदार शुरुआत की. लेकिन नीदरलैंड ने भी पाक टीम को नाकों चने चबवा दिए. नीदरलैंड के गेंदबाजों ने पाकिस्तानी टीम को 49 ओवर में ऑलआउट कर दिया. जवाब में नीदरलैंड के बल्लेबाजों ने बड़े-बड़े शॉट भी लगाए.

विज्ञापन
undefined

मोहम्मद रिजवान (75 गेंद में 68 रन) और सऊद शकील (52 गेंद में 68 रन) की चौथे विकेट के लिए 117 गेंद में 120 रन की साझेदारी के बाद हारिस राउफ (43 रन पर तीन विकेट) की अगुवाई में गेंदबाजों के अच्छे प्रदर्शन से पाकिस्तान ने वनडे विश्व कप के अपने शुरुआती मुकाबले में शुक्रवार को नीदरलैंड को 81 रन से शिकस्त दी.

undefined

नीदरलैंड के हरफनमौला खिलाड़ी बास डी लीडे ने गेंद (62 रन पर चार विकेट) और बल्ले (68 गेंद में 67 रन) दोनों से कमाल किया. लेकिन बल्लेबाजी में उन्हें विक्रमजीत सिंह (67 गेंद में 52 रन) के अलावा टीम के किसी अन्य खिलाड़ी का साथ नहीं मिला.

undefined

डी लीडे ने अपनी मध्यम गति की गेंदबाजी से चार विकेट चटकाए पाकिस्तान की टीम 49 ओवर में 286 रन पर आउट हो गयी. लक्ष्य का पीछा करते हुए डी लीडे ने विक्रमजीत सिंह ने तीसरे विकेट के लिए 70 रन की साझेदारी कर नीदरलैंड की उम्मीदों को बनाए रखा था. लेकिन इस साझेदारी के टूटने के बाद पारी बिखर गयी और पूरी टीम 41 ओवर में 205 रन पर आउट हो गयी.

undefined

इस साझेदारी के टूटने के बाद राउफ ने मैच के 27वें ओवर में अनिल तेजा (पांच) और स्कॉट एडवर्ड्स (शून्य) को आउट किया. शाहीन शाह अफरीदी ने साकिब जुल्फिकार को पगबाधा किया जबकि वामहस्त स्पिनर मोहम्मद नवाज ने डलीडे को बोल्ड कर नीदरलैंड की उम्मीदें खत्म कर दी.

undefined

आलोचनाओं से घिरे उप-कप्तान शादाब खान ने भी अच्छी गेंदबाजी की. विक्रमजीत ने पावरप्ले में शाहीन के खिलाफ प्रभावी बल्लेबाजी करते हुए तीन चौके लगाए. डी लीडे ने नवाज की स्पिन लेती गेंद को दर्शकों के पास भेजा. पाकिस्तान की टीम ने शुरुआती ओवर में दोनों सलामी बल्लेबाजों और कप्तान बाबर आजम का विकेट गंवा दिया था.

undefined

डी लीडे ने बीच के ओवरों में विकेट चटकाए तो वहीं ऑफ स्पिनर आर्यन दत्त (48 रन पर एक विकेट) और कोलिन ऐकरमैन (39 रन पर दो विकेट) ने हैदराबाद में स्पिनरों की मददगार पिच का फायदा उठाया. नीदरलैंड की टीम 12 साल के बाद विश्व कप में हिस्सा ले रही है. टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ आठ गेंदबाजों का इस्तेमाल किया.

undefined

दत्त ने लोगन वैन बीक के साथ गेंदबाजी की शुरुआत की और पाकिस्तान ने 10वें ओवर तक फखर जमान (12), बाबर (पांच) और इमाम उल हक (15) के विकेट गंवा दिए. वैन बीक ने फखर जबकि ऐकरमैन ने बाबर को चलता किया. पॉल वैन मीकरान ने अपनी पहली गेंद पर इमाम को आउट किया.

undefined

रिजवान ने और सऊद ने मैच में पाकिस्तान की वापसी करायी लेकिन दत्त ने तेजी से बल्लेबाजी कर रहे सऊद को आउट कर पाकिस्तान को बड़ा झटका दिया. सऊद ने अपनी पारी में नौ चौके और एक छक्का लगाया. डी लीडे ने इसके बाद रिजवान को बोल्ड किया. नवाज (39) और शादाब (39) ने सातवें विकेट के लिए 64 रन की साझेदारी कर टीम को 250 रन के पार पहुंचाया.

undefined

पाकिस्तान की टीम 300 रन की ओर बढ़ रही थी लेकिन डी लीडे ने लगातार गेंदों पर शादाब और हसन अली (शून्य) को आउट कर रनगति पर रोक लगायी. पाक टीम अपने कोटे के पूरे 50 ओवर नहीं खेल पायी.

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola