ePaper

NZ vs NED CWC 2023 Photos: न्यूजीलैंड ने नीदरलैंड को 99 रन से हराया, मिशेल सेंटनर ने झटके 5 विकेट

Updated at : 09 Oct 2023 11:40 PM (IST)
विज्ञापन
NZ vs NED CWC 2023 Photos: न्यूजीलैंड ने नीदरलैंड को 99 रन से हराया, मिशेल सेंटनर ने झटके 5 विकेट

Hyderabad: New Zealand bowler M Santner celebrates the wicket of Netherlands' batter Max O'Dowd during the ICC Men's Cricket World Cup 2023 match between New Zealand and Netherlands, at Rajiv Gandhi International Cricket Stadium, in Hyderabad, Monday, Oct. 9, 2023. (PTI Photo/Shahbaz Khan) (PTI10_09_2023_000357A)

सोमवार को वर्ल्ड कप 2023 में न्यूजीलैंड को एक और शानदार जीत मिली. टीम ने अपने दो शुरुआती मुकाबले शानदार ढंग से जीत लिए हैं. न्यूजीलैंड ने नीदरलैंड को हरा दिया है. नीदरलैंड ने हालांकि बेहतरीन खेल दिखाया लेकिन वह अंत में 99 रनों से हार गया. मिशेल सेंटरन ने पांच विकेट चटकाए.

विज्ञापन
undefined

बल्लेबाजों के कमाल के बाद मिशेल सेंटनर की फिरकी के जादू से न्यूजीलैंड ने विश्व कप के अपने दूसरे मुकाबले में नीदरलैंड को 99 रन से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की. न्यूजीलैंड के 323 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए नीदरलैंड की टीम 46.3 ओवर में 223 रन पर सिमट गई.

undefined

नीदरलैंड की ओर से सिर्फ कोलिन एकरमैन (68) ही टिककर बल्लेबाजी कर पाए. उनके अलावा कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स (30) ही 30 रन के आंकड़े को छू पाए. न्यूजीलैंड की ओर से सेंटनर सबसे सफल गेंदबाज रहे जिन्होंने 59 रन देकर पांच विकेट चटकाए.

undefined

मैट हेनरी ने भी उनका अच्छा साथ निभाते हुए 40 रन पर तीन विकेट हासिल किए. न्यूजीलैंड ने सलामी बल्लेबाज विल यंग, कप्तान टॉम लैथम और रचिन रविंद्र के अर्धशतक से सात विकेट पर 322 रन बनाए. यंग (80 गेंद में 70 रन) और रविंद्र (51 गेंद में 51 रन) के बीच दूसरे विकेट की 77 रन की साझेदारी से टीम ने अच्छा मंच तैयार किया.

undefined

कप्तान लैथम ने अंत में 46 गेंद में 53 रन की पारी खेलकर टीम का स्कोर 300 रन के पार पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई. लक्ष्य का पीछा करते हुए नीदरलैंड ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए और टीम कभी लक्ष्य के करीब पहुंचने की स्थिति में भी नहीं दिखी. विक्रमजीत सिंह (12) और मैक्स ओडाउड (16) ने सतर्क शुरुआत की लेकिन हेनरी ने छठे ओवर में विक्रमजीत को बोल्ड करके इस साझेदारी को तोड़ दिया.

undefined

कप्तान लैथम ने नौवें ओवर में सेंटनर को गेंद थमाई और उन्होंने अपने दूसरे ही ओवर में ओडाउड को पगबाधा कर दिया. बास डी लीडे (18) ने आते ही लॉकी फर्ग्युसन पर दो चौके मारे जबकि सेंटनर की गेंद को भी बाउंड्री के दर्शन कराए लेकिन स्पिन गेंदबाज रविंद्र ने उन्हें बोल्ट के हाथों कैच कराके टीम का स्कोर तीन विकेट पर 67 रन कर दिया.

undefined

एकरमैन और तेजा निदामानुरू ने चौथे विकेट के लिए 50 रन जोड़कर पारी को संभाला. तेजा ने रविंद्र पर दो चौके मारे जबकि एकरमैन ने सेंटनर पर पारी का पहला छक्का जड़ा. उन्होंने सेंटनर के इसी ओवर में चौका भी मारा. नीदरलैंड के रनों का शतक 22वें ओवर में पूरा हुआ.

undefined

तेजा से रन आउट होने से यह साझेदारी टूटी. उन्होंने 26 गेंद में 21 रन बनाए. एकरमैन ने हेनरी पर चौके के साथ 55 गेंद में अर्धशतक पूरा किया लेकिन इसके बाद सेंटनर की गेंद पर थर्ड मैन पर हेनरी को ही कैच दे बैठे. उन्होंने 73 गेंद का सामना करते हुए पांच चौके मारे.

undefined

कप्तान एडवर्ड्स ने सेंटनर पर लगातार गेंदों पर छक्का और चौका मारा लेकिन एक गेंद बाद इसी स्पिनर को वापस कैच दे बैठे. सेंटनर ने इसके बाद अनुभवी रोलोफ वान डेर मर्व (01) को भी पवेलियन भेजा. नीदरलैंड को अंतिम 10 ओवर में 127 रन की दरकार थी और टीम इस स्कोर के आसपास भी नहीं पहुंच सकी.

undefined

सेंटनर ने रेयान क्लेन (08) को पगबाधा करके पांचवां विकेट अपने नाम किया. इससे पहले नीदरलैंड के गेंदबाजों ने धीमी पिच पर अपनी गेंदबाजी से प्रभावित भी किया. पारी की शुरुआत में ही नीदरलैंड के गेंदबाजों ने न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाजों को लगातार तीन मेडन ओवर डाले.

undefined

यंग ने चौथे ओवर में रेयान क्लेन पर दो चौके जड़कर न्यूजीलैंड का खाता खोला. डेवोन कॉनवे (32) ने क्लेन के साथ गेंदबाजी का आगाज करने वाले स्पिनर आर्यन दत्त पर लांग ऑन पर छक्का मारा. कॉनवे हालांकि रन गति बढ़ाने के प्रयास में बाएं हाथ के स्पिनर रोलोफ वान डेर मर्व (56 रन पर दो विकेट) की गेंद पर बास डी लीडे को कैच दे बैठे जिससे पहले विकेट की 67 रन की साझेदारी का अंत हुआ.

undefined

इंग्लैंड के खिलाफ पहले मैच में शतक जड़ने वाले रविंद्र और यंग ने इसके बाद पारी को संभाला. न्यूजीलैंड के बल्लेबाज अच्छी लय में दिखे लेकिन नीदरलैंड के गेंदबाज भी रन गति पर अंकुश लगाने में सफल रहे. यंग और रविंद्र हालांकि अर्धशतक पूरे करने के बाद क्रमश: पॉल वान मीकेरन (59 रन पर दो विकेट) और वान डेर मर्व का शिकार बने.

undefined

यंग ने वान मीकेरन की गेंद को पुल करने की कोशिश में बास डी लीडे को कैच थमाया जबकि रविंद्र विकेटकीपर स्कॉट एडवर्ड्स को कैच दे बैठे. लैथम और डेरिल मिशेल (47 गेंद में 48 रन) ने चौथे विकेट के लिए 53 रन जोड़कर रन गति में इजाफा किया.

undefined

लैथम जब अर्धशतक पूरा करने के बाद दत्त की गेंद पर स्टंप होकर सातवें बल्लेबाज के रूप में पवेलियन लौटे तो टीम का स्कोर 49वें ओवर में 293 रन था. मिशेल सेंटनर ने 17 गेंद में नाबाद 36 रन की पारी खेली जिससे न्यूजीलैंड अंतिम तीन ओवर में 50 रन जोड़ने में सफल रहा.

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola