न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान के सामने रखा 402 रन का लक्ष्य, भारतीय मूल के खिलाड़ी रचिन रविंद्र ने जमाया तीसरा शतक

Bengaluru: New Zealands Daryl Mitchell runs between the wickets during the ICC Men’s Cricket World Cup 2023 match between New Zealand and Pakistan at M. Chinnaswamy Stadium, in Bengaluru, Saturday, Nov. 4, 2023. (PTI Photo/Shailendra Bhojak) (PTI11_04_2023_000193B)
पाकिस्तान के खिलाफ करो या मरो वाले मुकाबले में केन विलियमसन ने वापसी की. चोट से बाहर निकलते हुए टीम में वापसी करते हुए उन्होंने कप्तानी पारी खेली. उन्होंने 79 गेंदों का सामना किया, जिसमें 10 चौकों और दो छक्कों की मदद से 95 रन की पारी खेली.
वर्ल्ड कप 2023 के 35वें मैच में न्यूजीलैंड की टीम ने पाकिस्तान के सामने 402 रनों की विशाल लक्ष्य रखा है. टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने भारतीय मूल के रचिन रविंद्र की 108 रनों की शतकीय पारी के दम पर 50 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 401 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया.
रचिन रविंद्र ने वर्ल्ड कप में जमाया तीसरा शतक
रचिन रविंद्र ने मौजूदा वर्ल्ड कप में तीसरा शतक जमाया. उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ मैच में ओपनिंग की और 94 गेंदों का सामना करते हुए 108 रन बनाए. अपनी पारी के दौरान रचिन ने 15 चौके और एक छक्का जमाया. रविंद्र मौजूदा वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा शतक जमाने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं. उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ मैच में नाबाद 123 रनों की पारी खेली थी. जिसमें उन्होंने 96 गेंदों का सामना किया था और 11 चौके व 5 छक्के जमाए थे.
वापसी करते ही केन विलियमसन ने खेली कप्तानी पारी
पाकिस्तान के खिलाफ करो या मरो वाले मुकाबले में केन विलियमसन ने वापसी की. चोट से बाहर निकलते हुए टीम में वापसी करते हुए उन्होंने कप्तानी पारी खेली. उन्होंने 79 गेंदों का सामना किया, जिसमें 10 चौकों और दो छक्कों की मदद से 95 रन की पारी खेली. हालांकि केन अपना 14वां शतक नहीं बना पाए.
Also Read: वर्ल्ड कप 2023 के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह देगा यह स्टार खिलाड़ी, कहा- अब समय आ गया है
रचिन रविंद्र और केन विलियमसन के बीच 180 रनों की साझेदारी
पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में रचिन रविंद्र और कप्तान केन विलियमसन ने दूसरे विकेट के लिए 180 रनों की लंबी साझेदारी निभाई. डेवोन कॉनवे के (39 गेंदों में 6 चौकों की मदद से 35 रन) जल्द आउट होकर पवेलियन लौटने के बाद कप्तान केन विलियमसन क्रीज पर उतरे और रविंद्र के साथ मिलकर लंबी साझेदारी निभाई. न्यूजीलैंड को दूसरा झटका कप्तान विलियमसन के रूप में लगा, जब टीम का स्कोर 248 रन था. जबकि टीम को पहला झटका 68 रन पर कॉनवे के रूप में लगा था.
पाकिस्तान की ओर से मोहम्मद वसीम जूनियर
न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में पाकिस्तान की ओर से सबसे सफल गेंदबाज मोहम्मद वसीम जूनियर साबित हुए. उन्होंने 10 ओवर की गेंदबाजी में 60 रन देकर तीन विकेट चटकाया. इसके अलावा हसन अली, इफ्तखार अहमद और हासिर राउफ ने एक-एक विकेट चटकाए.
पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के लिए करो या मरो वाला मैच
पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के लिए आज करो या मरो वाला मैच है. दोनों टीमें अबतक 7-7 मैच खेली हैं, जिसमें चार-चार मैच जीते हैं. दोनों के 8-8 अंक हैं, लेकिन नेट रन रेट के आधार पर न्यूजीलैंड की टीम प्वाइंट्स टेबल में चौथे और पाकिस्तान की टीम 6ठे स्थान पर बनी हुई है. कोई भी आज का मैच हारती है, तो उसके लिए सेमीफाइनल में पहुंचना मुश्किल हो जाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










