ePaper

MS Dhoni के घर आया नया मेहमान, साक्षी ने शेयर किया VIDEO

Updated at : 14 Jun 2022 1:04 PM (IST)
विज्ञापन
MS Dhoni के घर आया नया मेहमान, साक्षी ने शेयर किया VIDEO

झारखंड की राजधानी रांची स्थित महेंद्र सिंह धोनी के फॉर्म हाउस में नये मेहमान की एंट्री हुई है. साक्षी ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर अपने फैन्स को जानकारी दी है. साक्षी के वीडियो पर धोनी और साक्षी के फैन्स लगातार कमेंट्स कर रहे हैं.

विज्ञापन

टीम इंडिया के सबसे सफल कप्तानों में शामिल महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) एक बार फिर से मीडिया में छाये हुए हैं. उनके घर नये मेहमान का आगमन हुआ है. जिसकी जानकारी खुद धोनी की पत्नी साक्षी ने दी है. साक्षी (sakshi dhoni) ने उसे अपने दिल के बेहद करीब बताया है.

धोनी के फॉर्म हाउस में नये मेहमान की एंट्री

झारखंड की राजधानी रांची स्थित महेंद्र सिंह धोनी के फॉर्म हाउस में नये मेहमान की एंट्री हुई है. साक्षी ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर अपने फैन्स को जानकारी दी है. साक्षी के वीडियो पर धोनी और साक्षी के फैन्स लगातार कमेंट्स कर रहे हैं. दरअसल साक्षी दो बकरों की तस्सवीर और वीडियो शेयर की है. जो काफी खूबसूरत लग रहे हैं. सफेद रंग के बकरे धोनी के फॉर्म हाउस में मजे में घास खाते दिख रहे हैं.

Also Read: MS Dhoni: बुनकर ने बनायी एमएस धोनी और बेटी जीवा की बेहद खूबसूरत तस्वीर, खुद को नहीं रोक पाये माही

साक्षी रखती हैं नये मेहमानों का खास ख्याल

एमएस धोनी की पत्नी साक्षी दो नये मेहमान का खास ख्याल रखती हैं. खबर है कि सेंबो स्थित धोनी के फॉर्म हाउस से दोनों बकरों के लिए खाना मंगाया जाता है. खबर तो ये भी है कि दोनों बकरों के लिए खाना मुंबई से भी मंगाया जाता है.

धोनी को है जानवरों से खास लगाव

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को जानवरों से खास लगाव रहा है. इससे पहले उनके सिमलिया स्थित फॉ‍र्म हाउस में अच्छे नश्ल के कई घोड़े, कुत्ते, खरगोश और तोता हैं. साक्षी धोनी सभी की तस्वीरें और वीडियो बीच-बीच में शेयर करती रहती हैं. कुछ दिनों पहले धोनी की एक तस्वीर वायरल हुई थी, जिसमें अपने पसंदीदा घोड़े को मालिश करते दिख रहे थे. धोनी अपने फॉर्म हाउस में कड़कनाथ मुर्गे के साथ-साथ अच्छे नश्ल की गाय भी रखे हैं. जिससे रोजाना करीब 500 लीटर दूध की बिक्री भी कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App: देश-दुनिया, बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस अपडेट, क्रिकेट की ताजा खबरे पढे यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए प्रभात खबर ऐप.

FOLLOW US ON SOCIAL MEDIA
Facebook
Twitter
Instagram
YOUTUBE

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola