MS Dhoni And Sakshi: एमएस धोनी, साक्षी और जीवा के साथ छुट्टियां मनाने पहुंचे दुबई, सामने आयी बेहतरीन तस्वीरें
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Dec 2021 9:23 PM
शादी समारोह में जमकर मस्ती करने के बाद फेमस कपल अब दुबई छुट्टियां मनाने पहुंच गये हैं. धोनी-साक्षी के साथ बेटी जीवा (ziva singh dhoni) भी दुबई गयी है.
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) भले की अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं, लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग में कोई कमी नहीं आयी है. फैन्स हमेशा अपने चहेते क्रिकेटर के बारे में अधिक से अधिक जानकारी जुटाने में लगे रहते हैं.
एमएस धोनी पिछले दिनों एक शादी के समारोह में शामिल होने जयपुर गये थे. जहां से साक्षी (sakshi dhoni) के साथ कई रोमांटिक तस्वीरें उनकी वायरल हुई थीं. साक्षी ने धोनी के साथ अपनी एक खूबसूरत तस्वीर शेयर कर बताया था कि 14 साल पहले दिसंबर में ही माही के साथ उनकी पहली मुलाकात हुई थी.
शादी समारोह में जमकर मस्ती करने के बाद फेमस कपल अब दुबई छुट्टियां मनाने पहुंच गये हैं. धोनी-साक्षी के साथ बेटी जीवा (ziva singh dhoni) भी दुबई गयी है. इसकी जानकारी खुद साक्षी ने दी. दरअसल साक्षी ने दुबई के होटल की तस्वीर और समुद्र का वीडियो अपने इंस्टा स्टोरी पर शेयर की. साथ ही जीवा की एक तस्वीर भी शेयर की. जिसमें जीवा स्विमिंग पूल के किनारे स्विमिंग ड्रेस में काफी क्यूट दिखाई दे रही है.
मालूम हो धोनी कुछ दिनों पहले ही दुबई से लौटे थे. जहां पहले आईपीएल 2021 में अपनी टीम चेन्नई सुपर किंग्स को चौथी बार चैंपियन बनाया. फिर उसके बाद टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के मेंटोर की भूमिका निभायी. हालांकि मेंटोर के रूप में धोनी का अनुभव ठीक नहीं रहा, क्योंकि टीम इंडिया पहले ही दौर में हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गयी.
धोनी के फैन्स हमेशा पेरशान रहते हैं, क्योंकि कैप्टन कूल सोशल मीडिया से दूरी बनाकर चलते हैं. फैन्स को हमेशा धोनी से नाराजगी रहती है कि वो सोशल मीडिया पर अपनी कोई तस्वीर शेयर नहीं करते. लेकिन साक्षी फैन्स की नाराजगी हमेशा दूर करती रहती हैं. क्योंकि साक्षी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और समय-समय पर धोनी के साथ अपनी कई तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं.
साक्षी के पोस्ट में भी फैन्स धोनी से गुजारिश करते रहते हैं कि वो अपने अकाउंट से कुछ फोटो और पोस्ट शेयर करें. मालूम हो माही की बेटी जीवा का भी इंस्टाग्राम में खुद का पेज है. जिसे साक्षी हेंडल करती हैं. जीवा के भी दो मिलियन फॉलोअर्स हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










