वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में भूचाल, मोर्ने मोर्कल ने गेंदबाजी कोच पद से दिया इस्तीफा

Updated:
विज्ञापन
वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में भूचाल, मोर्ने मोर्कल ने गेंदबाजी कोच पद से दिया इस्तीफा

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज मोर्नी मोर्कल ने भारत में चल रहे विश्व कप से पाकिस्तान के बाहर होने के दो दिन बाद सोमवार को पाकिस्तान क्रिकेट टीम के गेंदबाजी कोच पद से इस्तीफा दे दिया.

विज्ञापन
undefined

वर्ल्ड कप 2023 में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खराब प्रदर्शन और इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी लीग मैच में मिली शर्मनाक हार के बाद बवाल शुरू हो गई है. इस्तीफे का दौर जारी है. पहले पूर्व क्रिकेटर इंजमाम उल हक ने मुख्य चयनकर्ता पद से इस्तीफा दिया, तो अब दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज मोर्नी मोर्कल ने भी गेंदबाजी कोच पद से रिजाइन कर दिया है.

undefined

मोर्कल ने इसी साल जून में पाकिस्तान टीम को किया था ज्वाइन

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज मोर्ने मोर्कल ने भारत में चल रहे विश्व कप से पाकिस्तान के बाहर होने के दो दिन बाद सोमवार को पाकिस्तान क्रिकेट टीम के गेंदबाजी कोच पद से इस्तीफा दे दिया. मोर्कल इस साल जून में छह महीने के लिये टीम से जुड़े थे.

undefined

नये गेंदबाजी कोच की तलाश शुरू

पीसीबी ने कहा, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जल्दी ही उनके विकल्प का ऐलान करेगा. पाकिस्तान को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 14 दिसंबर से तीन मैचों की टेस्ट शृंखला खेलनी है जो सात जनवरी तक चलेगी.

undefined

वर्ल्ड कप 2023 में पाकिस्तान का प्रदर्शन रहा बेहद खराब

वर्ल्ड कप 2023 में पाकिस्तान क्रिकेट टीम का प्रदर्शन बेहद खराब रहा. बाबर आजम की कप्तानी वाली पाकिस्तानी टीम वनडे विश्व कप में नौ में से पांच मैच हारकर बाहर हो गई. उसे कोलकाता में इंग्लैंड ने 93 रन से हराया.

Also Read: Ind vs Pak: वसीम अकरम ने पाकिस्तान क्रिकेट की खोल दी पोल, कहा- नहीं होती खिलाड़ियों की…
undefined

पाकिस्तान की हार के बाद टीम में बड़े बदलाव की मांग

विश्व कप 2023 में पाकिस्तान के खराब प्रदर्शन के कारण कई पूर्व क्रिकेटरों ने बाबर आजम को कप्तानी से हटाने और टीम में आमूलचूल बदलाव की मांग की है.

undefined

वर्ल्ड कप में इन पाकिस्तानी खिलाड़ियों का प्रदर्शन रहा दमदार

वर्ल्ड कप 2023 में भले ही पाकिस्तान क्रिकेट टीम का प्रदर्शन बेहद खराब रहा, लेकिन कुछ खिलाड़ियों ने अपने खुद के प्रदर्शन से काफी प्रभावित किया. जिसमें विकेट कीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान, तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी और हारिस रऊफ. रिजवान ने 9 मैचों की 8 पारियों में कुल 395 रन बनाए. जबकि शाहीन शाह अफरीदी और हारिस रऊफ ने अपनी गेंदबाजी में बेहतरीन प्रदर्शन किया. अफरीदी 18 विकेट लेकर टॉप तीन में बने हुए हैं, तो रऊफ ने टूर्नामेंट में 16 विकेट चटकाए.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola