ePaper

'बस एक काम कर लिया तो दुनिया पर राज करेंगे', युवा उमरान मलिक को मोहम्मद शमी की खास सलाह, देखें VIDEO

Updated at : 22 Jan 2023 6:37 PM (IST)
विज्ञापन
'बस एक काम कर लिया तो दुनिया पर राज करेंगे', युवा उमरान मलिक को मोहम्मद शमी की खास सलाह, देखें VIDEO

भारत ने शनिवार को न्यूजीलैंड को दूसरे वनडे मुकाबले में 8 विकेट से हराकर सीरीज में अजेय बढ़त बना ली. मोहम्मद शमी तीन विकेट चटकाकर मैच के हीरो रहे. मैच के बाद बीसीसीआई के लिए एक वीडियो में शमी को उमरान मलिक से बात करते देखा गया. उन्होंने उमरान को एक खास सलाह दी है.

विज्ञापन

शनिवार को भारतीय टीम के लिए गेंदबाजों का दिन. न्यूजीलैंड के खिलाफ टॉस जीतकर कप्तान रोहित शर्मा ने गेंदबाजी का फैसला किया और भारतीय गेंदबाजों ने कीवी टीम को 108 रनों पर रोक दिया. टीम इंडिया ने रायपुर में दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड पर 8 विकेट से जीत दर्ज की. पहले गेंदबाजी करते हुए, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज और हार्दिक पांड्या ने शुरुआती विकेट चटकाये और कीवी के शीर्ष क्रम को बिखेर दिया.

शमी ने की उमरान की तारीफ

मोहम्मद शमी ने पहले ही ओवर में विकेट लिया और कुल तीन विकेट चटकाये. शानदार प्रदर्शन के लिए शमी को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. BCCI.TV द्वारा पोस्ट किये गये एक वीडियो में शमी और उमरन को बात करते देखा जा सकता है. सीनियर गेंदबाज युवा उमरान को गेंदबाजी के टिप्स भी दे रहे थे. उन्होंने उमरान के स्पीड की तारीफ की और कहा कि अगल लाइन और लेंथ पर पकड़ हो गयी तो शानदार करोगे.

Also Read: IND vs NZ 2nd ODI Highlights: भारत ने न्यूजीलैंड को 8 विकेट से हराया, मोहम्मद शमी ने झटके 3 विकेट
उमरान को शमी की खास सलाह

उमरान ने जब शमी से पूछा की वे मैदान पर इतना कूल कैसे रहते हैं, तब शमी ने जवाब दिया, स्माइल रखो, व्हाइट बॉल है, मार तो सबको पड़ती है. बस अपने पर भरोसा रखो, अपने स्किल पे भरोसा करो और बस जो विकेट में हो रहा है उसको थोड़ा सा देखकर चलते रहो. वीडियो में आगे शमी ने मलिक को कुछ सलाह भी दी. उन्होंने कहा कि आपके लिए भी एक चीज बोलना चाहता हूं, बहुत दम है, फ्यूचर अच्छा है, आपके लिए बस एक ही सलाह है, जितनी आपके पास गति है, मुझे लगता नहीं इसे खेलना आसान है.


भारत ने सीरीज पर किया कब्जा

शमी ने आगे कहा कि आपको बस थोड़ा सा काम करने की जरूरत है. लेंथ को कंट्रोल करने की जरूरत है. अगर यह कर लेंगे तो दुनिया पर राज करेंगे. भारत पहले ही तीन मैचों की श्रृंखला में 2-0 की बढ़त ले चुका है, ऐसे में तीसरे और अंतिम मैच में कुछ बदलाव किये जा सकते हैं. उमरान को अब तक प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली है. उम्मीद है आखिरी मुकाबले में रोहित शर्मा उन्हें जरूर आजमाना चाहेंगे.

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola