मोहम्मद शमी टी20 वर्ल्ड कप के लिए अब भी हो सकते हैं टीम में शामिल, क्या कहता है ICC का नियम

टीम इंडिया के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को अब भी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए टीम में शामिल किया जा सकता है. आईसीसी ने टीमों के बदलाव के लिए नौ अक्टूबर तक का समय दिया है. इसके बाद किसी भी प्रकार के बदलाव के लिए आईसीसी से अनुमति लेनी होगी. शमी इस समय स्टैंडबाय खिलाड़ी के रूप में हैं.
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2022 ऑस्ट्रेलिया में 16 अक्टूबर से शुरू होने वाला है. इस बड़े आयोजन में 16 देश शामिल होंगे. भारत सहित आठ टीमें पहले ही शोपीस इवेंट के लिए क्वालीफाई कर चुकी हैं, जबकि बाकी आठ टीमें ‘सुपर 12’ चरण में चार स्लॉट भरने के लिए पहले दौर के मैचों से गुजरेंगी. पहले दौर में प्रतिस्पर्धा करने वाली आठ टीमें ग्रुप ए में नामीबिया, नीदरलैंड, श्रीलंका और संयुक्त अरब अमीरात हैं. जबकि, ग्रुप बी में आयरलैंड, स्कॉटलैंड, वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे हैं.
दो ग्रुप बनाये हैं, जिसमें छह-छह टीमें रहेंगी. सभी 16 टीमों ने पहले ही आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के लिए अपने दस्ते की घोषणा कर दी है. हालांकि, उनके पास अभी भी 9 अक्टूबर तक इसमें बदलाव करने का मौका है, भले ही उनके टीम का कोई खिलाड़ी चोटिल न हुआ हो. इस समय सीमा के बाद उन्हें संशोधन करने के लिए आईसीसी की अनुमति लेनी होगी. पिछले कुछ मैचों के नतीजों ने काम में तेजी ला दी है और कुछ टीमें अपने दस्ते में बदलाव करने पर गंभीरता से विचार कर सकती हैं.
Also Read: भारत ने टी20 वर्ल्ड कप में केवल चार तेज गेंदबाजों को रखकर कर दी गलती, पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज का दावा
उदाहरण के लिए, ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन ऑस्ट्रेलिया की विश्व टी20 टीम का हिस्सा नहीं हैं. लेकिन भारत में टी20 आई सीरीज में उनके शानदार प्रदर्शन को देखते हुए, ऑस्ट्रेलिया उन्हें मौका देने के बारे में सोच सकता है. भारत के लिए क्रिकेट के पंडित और प्रशंसक मोहम्मद शमी को टीम में शामिल करने की मांग कर रहे हैं. खासकर पेस यूनिट के औसत प्रदर्शन के बाद यह मांग बढ़ने लगी है. मानना है कि शमी की गति और अनुभव ऑस्ट्रेलिया में काम आ सकता है और सीमर मिश्रण में अन्य गेंदबाजों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन करेगा.
मोहम्मद शमी फिलहाल टी-20 वर्ल्ड कप के लिए यह अनुभवी गेंदबाज फिलहाल स्टैंडबाय खिलाड़ी है. इसके अलावा, शमी को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत की तीन मैचों की टी20 आई श्रृंखला से बाहर कर दिया गया है. क्योंकि वह कोविड -19 संक्रमण से अब तक उबर नहीं पाये हैं. वह ऑस्ट्रेलिया सीरीज से भी चूक गये थे. उनकी जगह उमेश यादव को नामित किया गया है. विश्व प्रतियोगिता में एक महीने से भी कम समय बचा है, यह देखा जाना बाकी है कि 32 वर्षीय तेज गेंदबाज अपनी फिटनेस हासिल करता है या नहीं.
Also Read: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के लिए अफगानिस्तान ने किया टीम का ऐलान, मोहम्मद नबी करेंगे कप्तानी
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह.
स्टैंडबाय खिलाड़ी : मोहम्मद शमी, श्रेयस अय्यर, रवि बिश्नोई, दीपक चाहर.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By AmleshNandan Sinha
अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




