ePaper

Asia Cup 2022 से शाहीन अफरीदी के बाहर होते ही मोहम्मद आमिर ट्विटर पर कर रहे हैं ट्रेंड, जानें क्यों

Updated at : 22 Aug 2022 6:41 AM (IST)
विज्ञापन
Asia Cup 2022 से शाहीन अफरीदी के बाहर होते ही मोहम्मद आमिर ट्विटर पर कर रहे हैं ट्रेंड, जानें क्यों

पाकिस्तान के प्रमुख तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी चोट के कारण एशिया कप 2022 से बाहर हो गये हैं. इसके बाद मोहम्मद आमिर ट्विटर पर ट्रेंड करने लगे. दरअसल पाकिस्तान के प्रशंसक आमिर से एशिया कप में वापसी करने की मांग करने लगे. जबकि आमिर 2020 में ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं.

विज्ञापन

तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी चोट के कारण आगामी एशिया कप से बाहर हो गये हैं. उनके बाहर होने से पाकिस्तान को करारा झटका लगा है. 22 वर्षीय तेज गेंदबाज को आगामी 4-6 सप्ताह के लिए आराम करने की सलाह दी गयी है. तेज गेंदबाज के एशिया कप से बाहर होने के बाद, पाकिस्तान के एक और तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ट्विटर पर ट्रेंड करने लगे, क्योंकि प्रशंसक चाहते हैं कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) उन्हें शाहीन के प्रतिस्थापन के रूप में नामित करे.

मोहम्मद आमिर ले चुके हैं संन्यास

ट्विटर पर अपना नाम ट्रेंड होते देख आमिर ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘ट्विटर पर मोहम्मद आमिर ट्रेंड कर रहा है, लेकिन क्यों. कई प्रशंसकों ने आमिर की पोस्ट पर टिप्पणी करते हुए उनसे पाकिस्तान की टीम में वापसी करने के लिए कहा. गौरतलब है कि आमिर ने 2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है. शाहीन की बात करें तो गाले में श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट के दौरान क्षेत्ररक्षण के दौरान दाहिने घुटने के लिगामेंट में चोट लग गयी थी.

Also Read: Asia Cup 2022: शाहीन अफरीदी के एशिया कप से बाहर होने पर वकार यूनिस ने टीम इंडिया पर कसा तंज
अक्टूबर में वापसी करेंगे शाहीन अफरीदी

पीसीबी के मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डॉ नजीबुल्लाह सूमरो ने कहा, मैंने शाहीन से बात की है और वह इस खबर से काफी परेशान हैं, लेकिन वह बहादुर युवक हैं. उन्होंने अपने देश और टीम की सेवा के लिए मजबूती से वापसी करने की कसम खाई है. 22 वर्षीय, नीदरलैंड में चल रही एकदिवसीय श्रृंखला के लिए पाकिस्तान की टीम का हिस्सा थे, लेकिन पहले दो मैच नहीं खेल पाये थे.


पाकिस्तान का पहला मुकाबला भारत से

डॉ सूमरो ने कहा, हालांकि उन्होंने रॉटरडैम में अपने पुनर्वास के दौरान प्रगति की है, अब यह स्पष्ट है कि उन्हें और समय की आवश्यकता होगी और अक्टूबर में प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी की संभावना है. पाकिस्तान ने अभी तक अपने एशिया कप टीम में शाहीन अफरीदी के प्रतिस्थापन की घोषणा नहीं की है. टीम अपने अभियान की शुरुआत 28 अगस्त को दुबई में चिर प्रतिद्वंद्वी भारत के खिलाफ करेगा.

Also Read: शाहीन अफरीदी के बाहर होने पर वकार ने कहा- भारत को बड़ी राहत, इरफान पठान ने दिया मुंहतोड़ जवाब

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola