MI vs PBKS, IPL 2025: नंबर दो की जंग, पंजाब ने जीता टॉस, मुंबई की पहले बल्लेबाजी, देखें प्लेइंग XI

Punjab Kings vs Mumbai Indians
MI vs PBKS, IPL 2025: मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) और पंजाब किंग्स (Punjab Kings ) इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2025) के अपने अंतिम लीग चरण के मुकाबले में एक-दूसरे का सामना करने के लिए मैदान में उतर चुकी है. दोनों में नंबर दो को लेकर जंग है. आज जीत दर्ज करने वाली टीम प्वाइंट्स टेबल में नंबर दो पर रहते हुए प्लेऑफ में आगे बढ़ेगी. जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में पंजाब किंग्स ने टॉस जीत लिया है और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है.
MI vs PBKS, IPL 2025: आईपीएल 2025 के अपने आखिरी लीग मैच में पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर मुंबई इंडियंस को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया है. दोनों टीमों के लिए आज का मुकाबला बेहद खास है. क्योंकि यहां से जीत दर्ज करने वाली टीम प्वाइंट्स टेबल में नंबर दो पहुंचेगी.
टीमें इस प्रकार हैं
मुंबई इंडियंस (प्लेइंग इलेवन): रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, विल जैक, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, मिशेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रित बुमरा.
पंजाब किंग्स (प्लेइंग इलेवन): प्रियांश आर्य, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसन, हरप्रीत बराड़, काइल जैमीसन, विजयकुमार विशक, अर्शदीप सिंह.
पंजाब किंग्स इम्पैक्ट सब्स्टिट्यूट: प्रभसिमरन सिंह, प्रवीण दुबे, सूर्यांश शेडगे, जेवियर बार्टलेट, मुशीर खान.
मुंबई इंडियंस इम्पैक्ट सब्सक्रिप्शन: कर्ण शर्मा, कॉर्बिन बॉश, राज बावा, अश्विनी कुमार, सत्यनारायण राजू.
नंबर दो पर रहने वाली टीम को फाइनल में पहुंचने के लिए मिलते हैं दो मौके
गुजरात टाइटंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी), मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स ने लीग के चरण के कई मैच बाकी रहते ही आईपीएल प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली है. इन टीम के बीच शीर्ष दो में जगह बनाने की होड़ है ताकि फाइनल में पहुंचने के लिए टीम को एक अतिरिक्त मौका मिल सके. पंजाब किंग्स 17 अंकों के साथ तालिका में अभी दूसरे स्थान पर है लेकिन मुंबई से हारने पर वह तीसरे या चौथे स्थान पर पहुंच जाएगी जिससे टीम को 30 मई को एलिमिनेटर के लिए तैयार होना पड़ेगा.
पंजाब के लिए नंबर दो की राह आसान नहीं
पंजाब के लिए शीर्ष दो में रहना मुश्किल है क्योंकि उन्हें मुंबई की मजबूत टीम के खिलाफ जीत दर्ज करने के बाद यह भी उम्मीद करनी होगी कि गुजरात (18 अंक) और आरसीबी (17 अंक) अपने-अपने अंतिम मैच हार जाएं. पंजाब किंग्स को पिछले मैच में दिल्ली कैपिटल्स से मिली हार के बाद अब शीर्ष दो में आने के लिए मुंबई इंडियंस के खिलाफ हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी.
मुंबई का नेट रन रेट शानदार
मुंबई इंडियंस का नेट रन रेट प्लेऑफ में क्वालीफाई करने वाली टीमों में सबसे बेहतर है. टीम अगर पंजाब किंग्स को हराने में सफल रही तो यह उसके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है. ऐसी स्थिति में गुजरात टाइटंस और आरसीबी अपने अपने-अपने आखिरी मैचों को हारते है तो मुंबई की टीम शीर्ष दो में होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










