मैं दो बार बॉर्डर 2 देखुंगा, कुछ इस अंदाज में केएल राहुल ने किया अहान शेट्टी की फिल्म का प्रोमोशन

Updated:
विज्ञापन

केएल राहुल पत्नी आथिया शेट्टी और साले अहान शेट्टी के साथ

KL Rahul Promotes Border 2: टीम इंडिया के अनुभवी बल्लेबाज केएल राहुल इन दिनों क्रिकेट के साथ साथ सोशल मीडिया पर भी खासे एक्टिव नजर आ रहे हैं. मंगलवार को राहुल ने अपने साले और अभिनेता अहान शेट्टी की आने वाली वॉर ड्रामा फिल्म बॉर्डर 2 को लेकर एक मजेदार पोस्ट शेयर किया.

विज्ञापन

KL Rahul Promotes Border 2: इस पोस्ट ने फैंस का ध्यान तेजी से खींचा और देखते ही देखते वायरल हो गया. खास बात यह रही कि राहुल ने एक लोकप्रिय सोशल मीडिया ट्रेंड को अपनाते हुए यह पोस्ट डाली. खेल और फिल्म जगत का यह दिलचस्प मेल फैंस को खूब पसंद आ रहा है और इसी बहाने बॉर्डर 2 (Border 2) को भी जबरदस्त चर्चा मिल गई है.

विज्ञापन

केएल राहुल का मजेदार सोशल मीडिया पोस्ट

केएल राहुल ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें उन्होंने कैप्शन लिखा कि अगर अहान शेट्टी (Ahan Shetty) इस वीडियो पर कमेंट करेंगे तो वह बॉर्डर 2 दो बार देखेंगे. यह लाइन सीधे तौर पर उस ट्रेंड से जुडी है जिसमें लोग अपने पसंदीदा सितारों से कमेंट की गुजारिश करते हुए वीडियो पोस्ट करते हैं. राहुल का यह अंदाज फैंस को काफी भाया और कई यूजर्स ने इस पर मजेदार प्रतिक्रियाएं भी दीं. क्रिकेट मैदान पर गंभीर दिखने वाले राहुल का यह हल्का फुल्का रूप लोगों को पसंद आ रहा है.

अहान शेट्टी निभा रहे नेवी ऑफिसर का किरदार

फिल्म बॉर्डर 2 में अहान शेट्टी एक नेवी ऑफिसर की भूमिका निभा रहे हैं. इस फिल्म का निर्देशन अनुराग सिंह कर रहे हैं. अहान के लिए यह किरदार काफी चुनौतीपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि फिल्म एक बड़े युद्ध पर आधारित है. बताया जा रहा है कि अहान ने इस रोल के लिए खास तैयारी की है और नौसेना अधिकारियों की बॉडी लैंग्वेज और अनुशासन को करीब से समझा है. यह फिल्म उनके करियर के लिए भी अहम मानी जा रही है.

1971 के युद्ध की कहानी और दमदार स्टारकास्ट

बॉर्डर 2 साल 1997 में आई जे पी दत्ता की सुपरहिट फिल्म बॉर्डर का दूसरा भाग है. यह फिल्म भारत और पाकिस्तान के बीच 1971 में हुए युद्ध पर आधारित है. हाल ही में रिलीज हुए ट्रेलर में सनी देओल और वरुण धवन के सैनिकों के साथ अहान शेट्टी का नेवी ऑफिसर और दिलजीत दोसांझ का फाइटर पायलट दुश्मन से लडते नजर आते हैं. ट्रेलर में देशभक्ति का जोश साफ दिखाई देता है.

कब रिलीज होगी बॉर्डर 2

इस फिल्म में सोनम बाजवा मोना सिंह और मेधा राणा भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगी. बॉर्डर 2 को गुलशन कुमार और टी सीरीज की ओर से प्रस्तुत किया जा रहा है और इसे भूषण कुमार कृष्ण कुमार जे पी दत्ता और निधि दत्ता ने प्रोड्यूस किया है. फिल्म 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. ऐसे में केएल राहुल की यह पोस्ट फिल्म के प्रमोशन के लिए भी काफी फायदेमंद साबित हो रही है.

ये भी पढ़ें-

BBL: पर्थ के स्टेडियम में लगी आग से मचा हड़कंप, धुएं के बीच चलता रहा मैच, बाबर आजम फिर फेल

TTE साहब की बदसलुकी, नेशनल एथलीट्स को ट्रेन से उतारा, क्या ऐसे भारत आएगा ओलंपिक?

T20 World Cup 2026: बांग्लादेश का ICC को दो-टूक जवाब, भारत में खेलने से किया इनकार, किसको मिल सकती है जगह?

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola