पूरी दुनिया घूमे पर भी रांची नहीं छोड़ा, जतिन सप्रू ने बताया क्यों धोनी हैं सबसे अलग और खास?

Updated at : 04 Feb 2026 3:47 PM (IST)
विज्ञापन
Jatin Sapru Praise MS Dhoni

एमएस धोनी और जतिन सप्रू

Jatin Sapru Praise MS Dhoni: स्पोर्ट्स प्रेजेंटर जतिन सप्रू ने धोनी की तारीफ करते हुए कहा कि कामयाबी के बाद अक्सर लोग बदल जाते है, लेकिन माही आज भी रांची से जुड़े है. मुंबई में शूटिंग और चेन्नई में खेलने के बावजूद धोनी ने अपनी जड़ों को नहीं छोडा. उनकी यही सादगी उन्हें दुनिया भर में खास बनाती है.

विज्ञापन

Jatin Sapru Praise MS Dhoni: महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) की सादगी के चर्चे हमेशा होते रहते हैं. हाल ही में स्पोर्ट्स प्रेजेंटर जतिन सप्रू (Jatin Sapru) ने माही से बातचीत के दौरान उनकी तारीफ में कुछ ऐसी बातें कहीं, जिसने सोशल मीडिया पर फैंस का दिल जीत लिया है. धोनी की तारीफ करते हुए जतिन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. उन्होने बताया कि कैसे धोनी पूरी दुनिया घूमने और बेशुमार शोहरत पाने के बाद भी अपनी जड़ों से जुड़े हुए हैं. 

धोनी के दिल में बसता है रांची

जतिन सप्रू ने धोनी की जीवन यात्रा पर बात करते हुए कहा कि एक खिलाड़ी के तौर पर वह भले ही अलग-अलग शहरों में अपना समय बिताते हों, लेकिन उनकी आत्मा आज भी रांची में ही रहती है. अक्सर बड़े सितारे सफलता मिलने के बाद बड़े शहरों या दूसरे देशों का रुख कर लेते हैं, लेकिन धोनी ने हमेशा अपने शहर रांची को महत्व दिया है. जतिन के अनुसार, धोनी की यही बात उन्हें दूसरे सेलिब्रिटीज से अलग और खास बनाती है.

स्टारडम के बाद भी नहीं बदला व्यवहार

धोनी ने क्रिकेट की दुनिया में वह सब कुछ हासिल किया है जिसका सपना हर खिलाड़ी देखता है. इसके बावजूद उनका अपनी जड़ों से जुड़े रहना काबिले तारीफ है. जतिन का मानना है कि धोनी ने इस बात को साबित किया है कि इंसान चाहे कितनी भी बड़ी कामयाबी हासिल कर ले, उसे अपनी शुरुआत और अपने घर को कभी नहीं भूलना चाहिए. धोनी आज भी अपने पुराने दोस्तों के साथ उसी गर्मजोशी से मिलते हैं जैसे वह टीम इंडिया में आने से पहले मिलते थे.

सादगी से जीने का हुनर

आज महेंद्र सिंह धोनी एक ग्लोबल ब्रांड बन चुके हैं. उनकी फैन फॉलोइंग पूरी दुनिया में है. सप्रू ने धोनी को कॉम्प्लीमेंट देते हुए कहा कि स्टारडम उन पर कभी हावी नहीं हुआ. वह आज भी अपने फार्म हाउस पर खेती करना, अपनी पुरानी बाइक ठीक करना और सादा जीवन जीना पसंद करते हैं.

धोनी का अपनी जड़ों के प्रति प्रेम

जतिन सप्रू की इन बातों से साफ है कि धोनी का सफर केवल रनों और जीत के बारे में नहीं है, बल्कि एक बेहतर इंसान बनने के बारे में भी है. उनका अपनी मिट्टी से जुड़े रहना आज के युवाओं के लिए एक बड़ी सीख है. जतिन ने अंत में कहा कि धोनी ने यह दिखाया है कि आप दुनिया के किसी भी कोने में चले जाएं, लेकिन अपनी पहचान और अपनी जड़ों को साथ रखना ही असली सफलता है.

ये भी पढ़ें-

उम्र नहीं फिटनेस जरूरी, धोनी ने दिया बड़ा बयान, क्या 2027 वर्ल्ड कप में खेलेंगे विराट-रोहित?

धोनी ने की भविष्यवाणी, बताया कौन सी चीज रोक सकती है भारत का रास्ता? जानिए क्या कहा

अभिषेक शर्मा को टी20 रेटिंग में नुकसान, ईशान की 32 पायदान की छलांग, सूर्या को भी फायदा

विज्ञापन
Aditya Kumar Varshney

लेखक के बारे में

By Aditya Kumar Varshney

आदित्य वार्ष्णेय एक अनुभवी खेल पत्रकार हैं, जो वर्तमान में कंटेंट राइटर के रूप में प्रभात खबर के साथ जुड़े हुए हैं. वह पिछले 5 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और स्पोर्ट्स बीट में गहरी पकड़ रखते हैं. आप क्रिकेट, फुटबॉल हॉकी, टेनिस और चेस जैसे खेलों पर लिखना पसंद करते हैं. आप मैच रिपोर्ट, विश्लेषणात्मक लेख, फीचर स्टोरी और एक्सप्लेनर आधारित कंटेंट तैयार करते हैं. आपने प्रभात खबर से पहले भारत समाचार में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (आउटपुट विभाग) के रूप में काम किया है, वहीं स्टार स्पोर्ट्स में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (क्रिकेट, हिंदी फीड) के तौर पर भी काम कर चुके हैं. आपके पास ब्रॉडकास्ट और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म का मजबूत अनुभव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola