वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा देवदत्त पडिक्कल का वर्ल्ड रिकॉर्ड, T20 में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले युवा खिलाड़ी बने

Published by : Ujjawal Sinha Updated At : 24 May 2026 6:13 PM

विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी (फोटो-सोशल मीडिया)

वैभव सूर्यवंशी ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है. वो किसी भी एक टी20 सीरीज/ टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने का दुनिया के पहले टीनएजर बन गए हैं.

विज्ञापन

Vaibhav Sooryavanshi: आईपीएल 2026 के 69वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा है. राजस्थान रॉयल्स के लिए खेल रहे 15 वर्षीय ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने टी20 टूर्नामेंट/सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले युवा बल्लेबाज का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया.

आईपीएल 2026 में अपना 14वां मैच खेल रहे वैभव के नाम अब 583 रन दर्ज हो गए हैं. इस रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए वैभव को मुंबई के खिलाफ सिर्फ 2 रन की जरूरत थी. उन्होंने अपनी पारी की पहली गेंद पर खाता खोला और फिर दूसरे ओवर में विल जैक्स की गेंद पर दूसरा रन लेकर इतिहास रच दिया. इसके साथ ही वैभव ने देवदत्त पडिक्कल का रिकॉर्ड तोड़ दिया.

देवदत्त पडिक्कल का रिकॉर्ड तोड़ा

इससे पहले यह रिकॉर्ड देवदत्त पडिक्कल के नाम था, जिन्होंने 2019/20 सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में कर्नाटक के लिए 580 रन बनाए थे. अब टीनएजर के रूप में एक टी20 टूर्नामेंट या सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड वैभव सूर्यवंशी के नाम हो गया है.

किसी टीनएजर द्वारा टी20 सीरीज/टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन

खिलाड़ीटीममैचरनटूर्नामेंटसंस्करण
वैभव सूर्यवंशीराजस्थान रॉयल्स14*583*आईपीएल2026
देवदत्त पडिक्कलकर्नाटक12580सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी2019/20
तिलक वर्मामुंबई इंडियंस14397आईपीएल2022
लुआन-द्रे प्रिटोरियसपार्ल रॉयल्स12397एसए202024/25
विल स्मीडसमरसेट14385वाइटैलिटी ब्लास्ट2021
गुस्ताव मैककिओनफ्रांस5377आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप सब-रीजनल यूरोप क्वालिफायर ग्रुप बी2022
ऋषभ पंतदिल्ली कैपिटल्स14366आईपीएल2017
यश धुलदिल्ली8363सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी2022/23
जेम्स विंसहैम्पशायर14353फ्रेंड्स प्रोविडेंट टी202010
पृथ्वी शॉदिल्ली कैपिटल्स16353आईपीएल2018

IPL 2026 में राजस्थान के लिए बनाए सबसे ज्यादा रन

वैभव सूर्यवंशी आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. इतना ही नहीं, वह इस सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों की सूची में भी टॉप पर हैं. वैभव अब तक 53 छक्के जड़ चुके हैं, जो आईपीएल इतिहास में किसी भी भारतीय बल्लेबाज द्वारा एक सीजन में लगाए गए सबसे ज्यादा छक्के हैं.

बिहार के समस्तीपुर के इस बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज के पास अब इतिहास रचने का सुनहरा मौका है. अगर वैभव आईपीएल 2026 में सात और छक्के लगा देते हैं, तो वह एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का ऑलटाइम रिकॉर्ड तोड़ देंगे. फिलहाल यह रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम है, जिन्होंने आईपीएल 2012 में 59 छक्के लगाए थे.

यह भी पढ़ें: 20 हजार बच्चों से गुलजार हुआ वानखेड़े स्टेडियम, MI-RR मैच में दिखा ये खास नजारा

विज्ञापन
Ujjawal Sinha

लेखक के बारे में

By Ujjawal Sinha

उज्जवल कुमार सिन्हा खेल पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 वर्षों से अधिक अनुभव रखते हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर में स्पोर्ट्स सेक्शन को लीड कर रहे हैं और विभिन्न खेलों से जुड़ी खबरों की योजना, संपादन और प्रस्तुति की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. उन्होंने अपने करियर में मुख्य रूप से डेस्क पर काम करते हुए एक्सक्लूसिव कंटेंट और स्पेशल स्टोरीज पर फोकस किया है. इस दौरान उन्होंने प्रो कबड्डी लीग और रणजी ट्रॉफी के मैच भी कवर किए हैं. प्रभात खबर से पहले वह नवभारत, CricTracker, जनसत्ता, स्पोर्ट्स तक और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके है. शिक्षा के क्षेत्र में उन्होंने सेंट जेवियर्स यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक और सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से जर्नलिज्म में मास्टर्स किया है. पत्रकारिता के साथ-साथ उज्ज्वल का खेल से व्यक्तिगत जुड़ाव भी रहा है. वह क्रिकेट के खिलाड़ी रह चुके हैं और बिहार के लिए स्टेट कैंप में हिस्सा ले चुके हैं, जिससे उनकी समझ और लेखन को अतिरिक्त मजबूती मिलती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola