Live Updates

SRH vs LSG, IPL 2022: लखनऊ ने रोमांचक मुकाबले में हैदराबाद को 12 रन से हराया, चमके आवेश खान

Updated:
विज्ञापन

SRH vs LSG, आईपीएल 2022: इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 12 रन से हरा दिया. लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट गंवाकर 20 ओवर में 169 रन बनाया था. फिर हैदराबाद को 20 ओवर में 9 झटका देकर केवल 157 रन ही बनाने दिया. हैदराबाद की यह दूसरी हार थी.

विज्ञापन

लखनऊ ने रोमांचक मुकाबले में हैदराबाद को 12 रन से हराया, चमके आवेश खान

आवेश खान की घातक गेंदबाजी और केएल राहुल की कप्तानी पारी के दम पर लखनऊ सुपर जायंट्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 12 रन से हराया. हैदराबाद की टीम लखनऊ के स्कोर 169 का पीछा करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट पर केवल 157 रन ही बना पाया. आवेश खान ने 4 ओवर में 24 रन देकर 4 विकेट चटकाये. जबकि केएल राहुल ने 50 गेंदों में 6 चौकों और एक छक्के की मदद से 68 रन बनाये. जबकि लखनऊ की ओर से दीपक हुड्डा ने 33 गेंदों में 3 चौके और 3 छक्कों की मदद से 51 रन बनाये. हैदराबाद की ओर से राहुल त्रिपाठी ने 30 गेंदों में 5 चौके और एक छक्के की मदद से 44 रन बनाये. जबकि पूरन ने 24 गेंदों में 3 चौके और दो छक्कों की मदद से 34 रन बनाये.

हैदराबाद को 7वां झटका, होल्डर ने सुंदर को किया आउट

हैदराबाद को 20वें ओवर की पहली गेंद पर 7वां झटका लगा. जेसन होल्डर ने वाशिंगटन सुंदर को 18 के स्कोर पर आउट किया.

आवेश खान की घातक गेंदबाजी, हैदराबाद को दिया 6ठा झटका

आवेश खान ने घातक गेंदबाजी करते हुए हैदराबाद को 6ठा झटका दिया. पहले पूरन को आउट किया, फिर अब्दुल समद को शून्य पर पवेलियन भेज दिया. आवेश खान ने 4 ओवर में 24 रन देकर 4 विकेट चटकाया.

हैदराबाद को 5वां झटका, निकोलस पूरन 34 रन बनाकर आउट

सनराइजर्स हैदराबाद को 18वें ओवर की तीसरी गेंद पर 5वां झटका लगा. निकोलस पूरन 24 गेंदों में 3 चौकों और दो छक्कों की मदद से 34 रन बनाकर आउट हुए. पूरन को आवेश खान ने अपना तीसरा शिकार बनाया.

15 ओवर की समाप्ति पर हैदराबाद का स्कोर 4 विकेट पर 120 रन

15 ओवर की समाप्ति पर हैदराबाद का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 120 रन है. इस समय पूरन और वाशिंगटन सुंदर क्रीज पर जमे हुए हैं.

हैदराबाद को चौथा झटका, राहुल त्रिपाठी 44 रन बनाकर आउट

हैदराबाद को 14वें ओवर की पहली गेंद पर चौथा झटका लगा. राहुल त्रिपाठी 44 रन बनाकर क्रुणाल पांड्या की गेंद पर आउट हुए. पांड्या ने त्रिपाठी को रवि बिश्नोई के हाथों कैच कराया. त्रिपाठी ने 30 गेंदों का सामना किया, जिसमें एक छक्का और 5 चौका जमाया.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola