SRH vs KKR IPL 2022 : एडन मार्करम ने लगातार दो छक्के जड़कर सनराइजर्स हैदराबाद को दिलायी जीत, हारा केकेआर
SRH vs KKR Ipl 2022 Live Score Update: आज मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुकाबला खेला गया. सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. केकेआर ने हैदराबाद को 176 रनों का लक्ष्य दिया है. हैदराबाद 7 विकेट से जीत गया.
हैदराबाद ने कोलकाता को 7 विकेट से हराया
राहुल त्रिपाठी और एडन मार्करम की धमाकेदार पारी के दम पर सनराइजर्स हैदराबाद ने आज कोलकाता नाइट राइडर्स को सात विकेट से हरा दिया है. राहुल त्रिपाठी ने 37 गेंद पर 71 रन की पारी खेली. जबकि 18वें ओवर में लगातार दो छक्के जड़कर मार्करम ने अपनी टीम को जीत दिला दी. मार्करम ने 36 गेंद में 68 रन की पारी खेली. अपनी पारी में उन्होंने छह चौके और चार छक्के लगाए.
राहुल त्रिपाठी आउट, हैदराबाद को तीसरा झटका
राहुल त्रिपाठी एक बेहतरीन पारी खेलकर आउट हो गये हैं. सनराइजर्स हैदराबाद को तीसरा बड़ा झटका लगा है. राहुल त्रिपाठी ने टीम के लिए 37 गेंद में 71 रन बनाए. उन्होंने अपनी पारी में छह छक्के और चार चौके जड़े हैं. त्रिपाठी आंद्रे रसेल की गेंद पर आउट हुए हैं.
राहुल त्रिपाठी ने जड़ा पचासा
राहुल त्रिपाठी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक बना लिया है. त्रिपाठी 26 गेंद पर 59 रन बनाकर खेल रहे हैं. उन्होंने अपनी पारी में पांच छक्के और चार चौके लगा�� हैं. त्रिपाठी ने 21 गेंद पर ही अपना 50 रन पूरा कर लिया था.
हैदराबाद को दूसरा झटका, केन विलियमसन आउट
सनराइजर्स हैदराबाद को दूसरा झटका लगा है. कप्तान केन विलियमसन आउट हो गये हैं. उनकी जगह बल्लेबाजी करने क्रीज पर एडन मार्कराम आए हैं.
हैदराबाद को पहला झटका, अभिषेक शर्मा आउट
अभिषेक शर्मा दूसरे ही ओवर में आउट हो गये हैं. सनराइजर्स हैदराबाद को पहला झटका लगा है. उन्होंने 10 गेंद पर तीन रन बनाए हैं. उनकी जगह बल्लेबाजी करने राहुल त्रिपाठी आए हैं.
सनराइजर्स हैदराबाद की बल्लेबाजी शुरू
सनराइजर्स हैदराबाद की बल्लेबाजी शुरू हो गयी है. सलामी बल्लेबाज के रूप में कप्तान केन विलियमसन और अभिषेक शर्मा क्रीज पर मौजूद हैं. कोलकाता की ओर से गेंदबाजी की शुरुआत उमेश यादव कर रहे हैं.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए