Live Updates

SRH vs GT, IPL 2022: विलियमसन की तूफानी पारी, हैदराबाद ने गुजरात को 8 विकेट से हराया

Updated:
विज्ञापन

SRH vs GT, IPL 2022: आईपीएल 2022 के 21वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने गुजरात जायंट्स को 8 विकेट से हराया. सनराइजर्स हैदराबाद ने गुजरात के लक्ष्य को 19.1 ओवर में केवल दो विकेट खोकर 168 रन बनाकर हासिल कर लिया. पूरन ने छक्का जड़कर हैदराबाद को जीत दिलाया.

विज्ञापन

हैदराबाद ने गुजरात को 8 विकेट से हराया

आईपीएल 2022 के 21वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने गुजरात टाइटंस को 8 विकेट से हरा दिया. हैदराबाद ने गुजरात के स्कोर 162 रन का पीछा करते हुए 19.1 ओवर में 2 विकेट खोकर 168 रन बनाया और मैच जीत लिया. हैदराबाद की यह लगातार दूसरी जीत है. हैदराबाद की जीत में कप्तान केन विलियमसन की बड़ी भूमिका रही. उन्होंने 46 गेंदों में दो चौके और 4 छक्कों की मदद से 57 रन की तूफानी पारी खेली. केन ने सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के साथ पहले विकेट के लिए 64 रनों की साझेदारी निभायी और टीम को बेहतरीन शुरुआत दिलाया. अभिषेक शर्मा ने 32 गेंद पर 6 चौकों की मदद से 42 रन बनाया. जबकि राहुल त्रिपाठी 17 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हुए. निकोलस पूरन ने 18 गेंदों में दो चौके और दो छक्कों की मदद से नाबाद 34 रनों की पारी खेली. उन्होंने 20वें ओवर की पहली गेंद पर छक्का जमाकर अपनी टीम को जीत दिलाया. मारक्रम 12 रन बनाकर नाबाद रहे. गुजरात की ओर से हार्दिक पांड्या और राशिद खान ने एक-एक विकेट चटकाया.

हैदराबाद को दूसरा झटका, केन विलियमसन अर्धशतक जमाकर आउट

हैदराबाद को 17वें ओवर की पहली गेंद पर दूसरा झटका लगा. हार्दिक पांड्या ने केन विलियमसन को अपना शिकार बनाया. विलियमसन ने 46 गेंदों में दो चौके और 4 छक्कों की मदद से 57 रन बनाये.

केन विलियमसन की तूफानी पारी, छक्का जड़ पूरा किया अर्धशतक

हैदराबाद के कप्तान केन विलियमसन ने तूफानी पारी खेलते हुए अपना अर्धशतक पूरा किया. उन्होंने छक्का जड़कर अर्धशतक बनाया. विलियमसन अबतक दो चौका और 4 छक्का लगाया.

हैदराबाद को पहला झटका, अभिषेक शर्मा 42 रन बनाकर आउट

सनराइजर्स हैदराबाद को 9वें ओवर की आखिरी गेंद पर पहला झटका लगा. अभिषेक शर्मा 32 गेंदों में 6 चौकों की मदद से 42 रन बनाकर राशिद खान के शिकार हुए. राशिद ने अभिषेक को साई सुदर्शन के हाथों बाउंड्री के पास कैच कराया.

हैदराबाद ने पावर प्ले में बनाया बिना नुकसान के 42 रन

हैदराबाद ने पावर प्ले में शानदार 42 रन बनाये. जिसमें एक भी विकेट नहीं गंवाये. 6ठे ओवर में अभिषेक शर्मा ने फर्ग्यूसन को 17 रन ठोका. अभिषेक 24 और विलियमसन 18 रन बनाकर खेल रहे हैं.

हैदराबाद की बेहतरीन शुरुआत, 5 ओवर में 25 रन

गुजरात के लक्ष्य का पीछा करते हुए हैदराबाद की बेहतरीन शुरुआत हुई है. 5 ओवर में बिना कोई विकेट गंवाये टीम का स्कोर 25 रन है. इस समय सलामी बल्लेबाज केन विलियमसन और अभिषेक शर्मा क्रीज पर जमे हुए हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola