PBKS vs RCB Highlights: रोमांचक मुकाबले में आरसीबी ने पंजाब को दी पटखनी, सिराज ने झटके 4 विकेट
IPL 2023, PBKS vs RCB Highlights: आईपीएल 2023 के 27वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने पंजाब किंग्स को 24 रनों से हरा दिया है. मोहाली में खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में आरसीबी ने पहले खेलते हुए पंजाब किंग्स को 175 रनों का लक्ष्य दिया था. जवाब में पंजाब की 18.2 ओवर में 150 रन पर ऑलआउट हो गई. आरसीबी के लिए मोहम्मद सिराज ने 4 विकेट चटकाए. जबकि वानिंदु हसरंगा ने 2 विकेट झटके. वहीं, टीम के लिए फाफ डू प्लेसी ने सर्वाधिक 84 रनों की पारी खेली. जबकि विराट कोहली ने 59 रन बनाए. बैंगलोर की इस सीजन में यह तीसरी जीत है.
आरसीबी ने 24 रन से जीता मैच
आरसीबी ने पंजाब किंग्स को 24 रनों से हरा दिया है. मोहाली में खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में आरसीबी ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 174 रन बनाए थे. जवाब में पंजाब की 18.2 ओवर में 150 रन पर ऑलआउट हो गई. पंजाब के लिए सबसे ज्यादा प्रभसिमरन सिंह ने 46 रन बनाए जबकि जीतेश शर्मा ने 41 रन की पारी खेली, लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके. आरसीबी के लिए मोहम्मद सिराज ने 4 विकेट चटकाए. जबकि वानिंदु हसरंगा ने 2 विकेट झटके.
पंजाब का नौवां विकेट गिरा
18वें ओवर में पंजाब किंग्स का एक और विकेट गिरा. टीम ने नाथन एलिस के रूप में अपना नौवां विकेट गंवाया. बाएं हाथ के बल्लेबाज अर्शदीप सिंह क्रीज पर आए.
पंजाब का आठवां विकेट गिरा
18वें ओवर की तीसरी गेंद पर पंजाब किंग्स का आठवां विकेट गिरा. हरप्रीत बराड़ 13 रन बनाकर सिराज की गेंद पर बोल्ड हुए. दाएं हाथ के बल्लेबाज नाथन एलिस क्रीज पर आए.
शाहरुख खान आउट, पंजाब का सातवां विकेट गिरा
104 के स्कोर पर पंजाब किंग्स को सातवां झटका लगा. शाहरुख खान 7 रन बनाकर वानिंदु हसरंगा की गेंद पर आउट हुए. बाएं हाथ के बल्लेबाज हरप्रीत बराड़ क्रीज पर आए.
पंजाब का छठा विकेट गिरा, प्रभसिमरन आउट
11.3 ओवर पर पंजाब किंग्स ने अपना छठा विकेट भी गंवा दिया है. प्रभसिमरन सिंह 30 गेंदों पर 46 रन बनाकर लौटे. उन्हें वेन पार्नेल ने आउट किया. दाएं हाथ के बल्लेबाज शाहरुख खान क्रीज पर आए.
IPL 2023: DC vs KKR मुकाबले से पहले रिंकू सिंह को सुनील गावस्कर ने दी बड़ी चेतावनी, कहा- हमेशा याद रखें ये बात
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए