Live Updates

LSG vs CSK, IPL 2023: बारिश की वजह से रद्द हुआ सीएसके और लखनऊ का मैच, एमएस धोनी को हुआ नुकसान

Updated:
विज्ञापन

LSG vs CSK, Score Updates, IPL 2023: लखनऊ के एकाना स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपरजाइंट्स का मैच बुधवार को बारिश के कारण रद्द हो गया. इस सीजन में यह पहला मुकाबला है जो बारिश के कारण रद्द किया गया है. लखनऊ सुपरजाइंट्स ने 19.2 ओवर में सात विकेट पर 125 रन बनाये थे तभी बारिश के कारण खेल को रोकना पड़ा. इसके बाद रूक-रूक कर बारिश होती रही और मैच शुरू नहीं हो सका. इस मैच से दोनों टीमों को एक-एक मिले. लखनऊ के लिए आयुष बडोनी ने सबसे ज्यादा 33 गेंद में नाबाद 59 रन की पारी खेली. चेन्नई के लिए मोईन अली, महीश तीक्षणा और मथीश पथिराना ने दो-दो विकेट लिये.

विज्ञापन

Ipl 2023 Live: सीएसके और लखनऊ का मुकाबला हुआ रद्द

लखनऊ के एकाना स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जाइंट्स का मैच बुधवार को बारिश के कारण रद्द करना पड़ा. इस सीजन में यह पहला मुकाबला है जो बारिश के कारण रद्द किया गया है. लखनऊ सुपर जाइंट्स ने 19.2 ओवर में सात विकेट पर 125 रन बनाये थे तभी बारिश के कारण खेल को रोकना पड़ा. यह मैच लगभग सीएसके के पाले में था. चेन्नई इस मुकाबले को जीतकर तालिका में टॉप पर पहुंचना चाह रहा था, लेकिन अब टीम को केवल एक अंक से संतोष करना पड़ेगा.

Ipl 2023 Live: 7:28 PM पर शुरू होगा मैच, 5 ओवर की होगी कटौती

बारिश की वजह से बाधित मैच में पांच ओवर की कटौती की गयी है. मैच दुबार 7:28 PM पर शुरू होगी. अगर मैच इस समय पर शुरू नहीं होता है तो फिर मैच रद्द कर दिया जायेगा.

Ipl 2023 Live: बारिश की वजह से अब तक शुरू नहीं हो सका मैच

चेन्नई और लखनऊ का मैच बारिश की वजह से अब तक शुरू नहीं हो सका. कमेंटेटरों की मानें तो बारिश इतनी तेज हुई है कि अब यह मुकाबला खेला जाना संभव नहीं है.

Ipl 2023 Live: बारिश ने फिर डाला मैच में खलल, मुकाबला रुका

लखनऊ में बारिश ने एक बार फिर मैच में खलल डाला है. बारिश के कारण मैच को भी रोकना पड़ा है. बारिश होने तक 19.2 गेंद का खेल हो सका है. जिसमें लखनऊ की टीम 7 विकेट के नुकसान पर 125 रन बना पाई है.

Ipl 2023 Live: आयुष बदोनी का अर्धशतक 

लखनऊ के लिए आयुष बदोनी ने जुझारू पारी खेलते हुए शानदार अर्धशतक लगाया. वह अभी भी क्रीज पर नाबाद हैं.

Ipl 2023 Live: लखनऊ को लगा छठा झटका, पूरन आउट 

लखनऊ सुपर जाएंट्स को छठा झटका लग चुका है. टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज निकोलस पूरन पाथिराना की गेंद पर आउट हो गए हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन
Sanjeet Kumar

लेखक के बारे में

By Sanjeet Kumar

A sports enthusiast with a keen interest in Cricket and Football. Highly self-motivated and willing to contribute ideas and learn new things.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola