CSK vs GT: गुजरात टाइटंस को 15 रनों से हराकर चेन्नई सुपर किंग्स फाइनल में
IPL 2023 GT vs CSK Qualifier 1 Highlights: चेन्नई सुपरकिंग्स ने इंडियन प्रीमियर लीग के पहले क्वालीफायर मुकाबले में मंगलवार को चेपॉक स्टेडियम में डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टाइटंस को 15 रन से शिकस्त देकर 10वीं बार फाइनल का टिकट कटाया. चेन्नई ने सात विकेट पर 172 रन बनाने के बाद गुजरात टाइटंस को 20 ओवर में 157 रन पर आउट कर दिया. गुजरात के लिए शुभमन गिल ने सबसे ज्यादा 42 रन बनाये. चेन्नई के लिए रविंद्र जडेजा, महीश तीक्षणा, दीपक चाहर और मथीश पथिराना ने दो-दो जबकि तुषार देशपांडे ने एक विकेट लिया.
सीएसके शान से फाइनल में, गुजरात को 15 रनों से हराया
महेंद्र सिंह धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स गुजरात टाइटंस को 15 रनों से हराकर आईपीएल 2023 के फाइनल में पहुंच गयी है. चार बार की चैंपियन सीएसके ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 172 रन बनाये. रुतुराज गायकवाड़ ने 60 और डेवोन कॉनवे ने 40 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली. जवाब में गुजरात टाइटंस 20 ओवर में 157 के स्कोर पर ऑल आउट हो गयी. चेन्नई ने यह मुकाबला 15 रनों से जीत लिया.
गुजरात को आखिरी ओवर में जीत के लिए चाहिए 29 रन
गुजरात को आखिरी ओवर में जीत के लिए 29 रनों की जरूरत है.
राशिद खान आउट, गुजरात को नौवां झटका
राशिद खान के रूप में गुजरात की आखिरी उम्मीद आउट हो गयी हैं. गुजरात को 19वें ओवर में नौवां झटका लगा है. राशिद 30 रन बनाकर आउट हुए हैं. तुषार देशपांडे की गेंद पर डेवोन कॉनवे ने राशिद का कैच लपका. नये और आखिरी बल्लेबाज के रूप में मोहम्मद शमी क्रीज पर आये हैं.
गुजरात को जीत के लिए 12 गेंद पर चाहिए 35 रन
गुजरात को यह मुकाबला जीतने के लिए 12 गेंद पर 35 रनों की जरूरत है. क्रीज पर राशिद खान का साथ देने के लिए नूर अहमद आये हैं. तुषार देशपांडे गेंदबाजी कर रहे हैं.
गुजरात को आठवां झटका, दर्शन आउट
दर्शन नलकंडे राशिद खान को स्ट्राइक देने की फिराक में रन आउट हो गये हैं. शुभ्राशु सेनापति ने डायरेक्ट हिट कर विकेट उखाड़ दिये. गुजरात की टीम संकट में नजर आ रही है.
विजय शंकर आउट, गुजरात को सातवां झटका
विजय शंकर 14 रन बनाकर आउट हो गये हैं. गुजरात की उम्मीदों पर पानी फिर गया है. पथिराना की गेंद पर रुतुराज गायकवाड़ ने शानदार कैच लपका. नये बल्लेबाज के रूप में दर्शन नलकांडे क्रीज पर आये हैं. दूसरी छोर पर राशिद खान मौजूद हैं.
लेखक के बारे में
By Sanjeet Kumar
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए