DC vs CSK Highlights: चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 77 रनों से हराया, पहुंची प्लेऑफ में
DC vs CSK Highlights: आईपीएल 2023 में शनिवार को डबल हेडर के पहले मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 77 रनों से हरा दिया है. यह मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा था. इस जीत के साथ ही चेन्नई सुपर किंग्स प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुकी है. सीएसके रिकॉर्ड 12वीं प्लेऑफ में पहुंची है. पहले बल्लेबाजी करते हुए सीएसके ने 20 ओवर में 3 विकेट पर 222 रन बनाये. जवाब में दिल्ली की टीम 20 ओवर में 146 रन ही बना सकी और 77 रनों से यह मैच हार गयी. कप्तान डेविड वॉर्नर ने 86 रनों की शानदार पारी खेली, लेकिन वह बेकार चली गयी. सीएसके की ओर से दीपक चाहर ने तीन विकेट चटकाये.
सीएसके ने दिल्ली को 77 रनों से हराया
रुतुराज गायकवाड़ और डेवोन कॉनवे की शानदार अर्धशतकीय पारी और बाद में दीपक चाहर की धारदार गेंदबाजी के दम पर चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 77 रनों से हरा दिया है. इस जीत के साथ सीएसके प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने वाली दूसरी टीम बन गयी है. दीपक चाहर ने तीन विकेट चटकाये, जबकि महीस तीक्षणा और मसीहा पथिराना को दो-दो विकेट मिले. दिल्ली की ओर से कप्तान डेविड वॉर्नर ने 86 रनों की पारी खेली.
दिल्ली को लगातार दो झटके
आखिरी ओवर में महीस तीक्षणा ने दिल्ली को दो लगातार झटके दिये हैं. पहले ललित यादव और बाद में कुलदीप यादव आउट हो गये हैं. दिल्ली एक बड़े अंतर से हार की ओर बढ़ रही है.
डेविड वॉर्नर आउट, दिल्ली को सातवां झटका
19वें ओवर में दिल्ली कैपिटल्स को बड़ा झटका लगा है. कप्तान डेविड वॉर्नर 86 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेलकर आउट हो गये हैं. नये बल्लेबाज के रूप में एनरिक नॉर्ट्जे क्रीज पर आये हैं.
दिल्ली को लगा छठा झटका, अमन हाकीम आउट
अमन हाकीम आउट हो गये हैं. दिल्ली को छठा झटका लगा है. मैच पर पूरी तरह चेन्नई ने पकड़ बना ली है. हाकीम को पथिराना ने आउट किया. दूसरे छोर पर 80 से ज्यादा रन बनाकर डेविड वॉर्नर खेल रहे हैं. दिल्ली को 17वें ओवर में 131 के स्कोर पर छठा झटका लगा है.
दिल्ली को पांचवां झटका, अक्षर पटेल आउट
अक्षर पटेल 15 रन बनाकर आउट हो गये हैं. दिल्ली को पांचवां झटका लगा है. दीपक चाहर की गेंद पर रुतुराज गायकवाड़ ने अक्षर पटेल का शानदार कैच पकड़ा.
दिल्ली का स्कोर 100 के पार
रवींद्र जडेजा के 13वें ओवर में दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 100 के पार पहुंच गया है. डेविड वॉर्नर अर्धशतक बनाकर खेल रहे हैं. दूसरे छोर से विकेट का गिरना जारी है.
लेखक के बारे में
By Sanjeet Kumar
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए