CSK vs MI Highlights: चेन्नई ने मुंबई को 6 विकेट से हराया, MS Dhoni ने लगाया विनिंग शॉट
CSK vs MI, IPL 2023 Highlights: चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से हरा दिया है. मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 139 रन बनाए थे. वहीं चेन्नेई ने इस लक्ष्य को 17.2 ओवर में हासिल कर लिया. चेन्नई के लिए मैच का विनिंग शॉट चेन्नई के कप्तान और फैंस के चहेते महेंद्र सिंह धोनी ने लगाया. चेन्नई के ओर से सलामी बल्लेबाज डेविड कॉनवे ने शानदार 44 रनों की पारी खेली. इस जीत के साथ सीएसके अंक तालिका में दूसरे नंबर पर पहुंच गयी है. सीएसके के 13 अंक हो गये हैं. टॉप पर गुजरात टाइटंस की टीम है. गुजरात के 14 अंक हैं.
CSK vs MI IPL Highlights: चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई को 6 विकेट से दी मात
चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से हरा दिया है. मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 139 रन बनाए थे. वहीं चेन्नेई ने इस लक्ष्य को 17.2 ओवर में हासिल कर लिया. चेन्नई के लिए मैच का विनिंग शॉट चेन्नई के कप्तान और फैंस के चहेते महेंद्र सिंह धोनी ने लगाया. चेन्नई के ओर से सलामी बल्लेबाज डेविड कॉनवे ने शानदार 44 रनों की पारी खेली. सीएसके इस जीत के बाद अंक तालिका में दूसरे नंबर पर पहुंच गयी है.
CSK vs MI IPL Live Score: चेन्नई को लगा चौथा झटका, डेविड कॉनवे आउट
चेन्नई सुपर किंग्स को चौथा झटका लग चुका है. टीम के सलामी बल्लेबाज डेविड कॉनवे 44 रन बनाकर आउट हो गए.
CSK vs MI IPL Live Score: जीत के करीब चेन्नई सुपर किंग्स
चेन्नई सुपर किंग्स मुंबई के खिलाफ इस सीजन दूसरी जीत दर्ज करने से सिर्फ 17 रन दूर है. चेन्नई के लिए अभी शिवम दुबे और डेविड कॉनवे क्रीज पर नाबाद हैं.
CSK vs MI IPL Live Score: चेन्नई को लगा तीसरा झटका, रायडू आउट
चेन्नई सुपर किंग्स को तीसरा झटका लग चुका है. टीम के लिए इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में बल्लेबाजी करने आए थे. रायडू 12 रन बनाकर ट्रिस्टन स्टब्स का शिकार बने.
CSK vs MI IPL Live Score: 10 ओवर के बाद चेन्नई ने बनाए 84 रन
चेन्नई सुपर किंग्स ने 10 ओवर की समाप्ति पर 84 रन बना लिए हैं. टीम के लिए अभी इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में अबांती रायडू और डेविड कॉनवे क्रीज पर मौजूद हैं.
CSK vs MI IPL Live Score: अजिंक्य रहाणे आउट, चेन्नई को लगा दूसरा झटका
चेन्नई सुपर किंग्स को दूसरा झटका लग चुका है. टीम के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे 21 रन बनाकर पीयूष चावला का दूसरा शिकार बने हैं.
लेखक के बारे में
By Sanjeet Kumar
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए