अर्जुन तेंदुलकर ने LSG के लिए किया IPL डेब्यू, बहन सारा ने शेयर किया स्पेशल पोस्ट

Author Ritu Raj
Updated:
विज्ञापन

सारा तेंदुलकर और अर्जुन तेंदुलकर

Sara reacts on Arjun Tendulkar LSG Debut: अर्जुन तेंदुलकर ने शनिवार को लखनऊ सुपर जायंट्स की तरफ से अपना पहला आईपीएल मैच खेला. इस खास मौके पर उनकी बहन सारा ने सोशल मीडिया पर एक बेहद भावुक पोस्ट शेयर की.

विज्ञापन

Sara reacts on Arjun Tendulkar LSG Debut: सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने शनिवार को लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए आईपीएल डेब्यू किया. पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में उन्होंने 4 ओवर में 36 रन देकर 1 विकेट लिया. भाई की इस सफलता पर बहन सारा तेंदुलकर ने इंटरनेट पर एक खास और भावुक पोस्ट शेयर की है.

विज्ञापन

भाई के डेब्यू पर भावुक हुईं सारा

अर्जुन तेंदुलकर के आईपीएल डेब्यू पर बहन सारा तेंदुलकर ने इंस्टाग्राम पर एक बेहद भावुक पोस्ट शेयर किया है. अर्जुन की जश्न मनाती तस्वीर के साथ सारा ने लिखा कि उन्हें भाई की कड़ी मेहनत और दबाव संभालने की क्षमता पर गर्व है. उन्होंने लिखा, ‘तुम पूरी दुनिया की खुशियां डिजर्व करते हो, मेरे छोटे भाई.’ सारा का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

सारा के पोस्ट के मायने

सारा ने अपनी पोस्ट के जरिए अर्जुन के पिछले कुछ समय के संघर्ष और लंबे इंतजार को भी सामने रखा है. उन्होंने बताया कि कैसे आईपीएल में लगातार मौकों के लिए इंतजार करना. हर परिस्थिति में खुद को तैयार रखना आसान नहीं होता, लेकिन अर्जुन ने इस परीक्षा को धैर्य के साथ पार किया.

मैच में अर्जुन का प्रदर्शन

लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेलते हुए अर्जुन तेंदुलकर ने कसी हुई गेंदबाजी से प्रभावित किया. कप्तान ऋषभ पंत ने उन्हें पावरप्ले के बाद मौका दिया था. हालांकि पंत से अर्जुन की गेंद पर एक कैच छूटा. लेकिन अर्जुन ने मजबूत वापसी करते हुए 4 ओवर में 36 रन देकर 1 विकेट झटका. इससे पहले वे आखिरी ओवरों में 5 रन बनाकर नाबाद भी रहे थे.

यह भी पढ़े- कोलकाता नाइट राइडर्स के पास आखिरी मौका, सामने खड़ी है दिल्ली की चुनौती 

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola