RR vs RCB, IPL 2022: जोस बटलर के शतक से राजस्थान ने आरसीबी को 7 विकेट से हराया, फाइनल में पहुंचा
Ahmedabad: Sanju Samson, captain of Rajasthan Royal and Faf Du Plessis, captain of Royal Challengers Bangalore at the toss during the Qualifier 2 cricket match of the Indian Premier League 2022 (IPL season 15) between the Rajasthan Royals and Royal Challengers Bangalore, at Narendra Modi Stadium in Ahmedabad, Friday, May 27, 2022. (Sportzpics for IPL/PTI Photo)(PTI05_27_2022_000229B)
RR vs RCB, IPL 2022: आईपीएल 2022 के क्वालीफायर मुकाबले में आज राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैंलेजर्स बैंगलोर को सात विकेट से हरा दिया है. इस जीत के साथ ही राजस्थान की टीम फाइनल में पहुंच गयी हैं. 29 मई को राजस्थान का मुकाबला फाइनल में गुजरात टाइटंस से होगा. जोस बटलर ने शानदार नाबाद 106 रन बनाये.
राजस्थान रॉयल्स ने आरसीबी को 7 विकेट से हराया
सलामी बल्लेबाज जोस बटलर की शानदार नाबाद 106 रन की पारी के दम पर राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को सात विकेट से हरा दिया हैं. अब राजस्थान रॉयल्स 29 मई को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के साथ फाइनल मुकाबला खेलेगा. जीतने वाले के नाम आईपीएल की ट्रॉफी होगी.
संजू सैमसन आउट, राजस्थान को दूसरा झटका
कप्तान संजू सैमसन आउट हो गये हैं. राजस्थान रॉयल्स को दूसरा झटका लगा है. सैमसन 21 गेंद पर 23 रन बनाये. वानिंदु हसरंगा की गेंद पर विकेटकीपर दिनेश कार्तिक ने संजू को स्टंप कर दिया.
जोस बटलर का अर्धशतक
राजस्थान के सलामी बल्लेबाज जोस बटलर ने शानदार अर्धशतक जड़ दिया है. उन्होंने 23 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया. बटलर 25 गेंद पर सात चौके और तीन छक्के की मदद से 54 रन बनाकर खेल रहे हैं. क्रीज पर उनके साथ कप्तान संजू सैमसन मौजूद हैं.
जायसवाल आउट, राजस्थान को पहला झटका
राजस्थान रॉयल्स को पहला झटका लगा है. यशस्वी जायसवाल आउट हो गये हैं. जोस हेजलवुड की गेंद पर विराट कोहली ने जायसवाल का कैप पकड़ा. जायसवाल ने 12 गेंद पर एक चौका और दो छक्के की मदद से 21 रन बनाये.
आरसीबी ने बनाये 157 रन
आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट के नुकसान पर 157 रन बनाये और राजस्थान रॉयल्स को जीत के लिए 158 रन का लक्ष्य दिया है. रजत पाटीदार ने सबसे ज्यादा 58 रन बनाये. प्रसिद्ध कृष्णा ने तीन सबसे महत्वपूर्ण विकेट चटकाये.
आरसीबी को आठवां झटका, हर्षल पटेल आउट
हर्षल पटेल दो गेंद पर एक रन बनाकर आउट हो गये हैं. आरसीबी को आठवां झटका लगा है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए