ePaper

IPL 2022 : 'रातों की नींद गायब नहीं हुई', अपने फॉर्म को लेकर रोहित शर्मा ने कही ये बात

Updated at : 22 May 2022 11:29 AM (IST)
विज्ञापन
IPL 2022 : 'रातों की नींद गायब नहीं हुई', अपने फॉर्म को लेकर रोहित शर्मा ने कही ये बात

मुंबई इंडियन्स के कप्तान रोहित शर्मा ने शनिवार को सत्र का अपना आखिरी मैच खेलने के बाद कहा कि बहुत सी चीजें जो मैं करना चाहता था, उन्हें मैं नहीं कर पाया. मैं इस सत्र में अपने प्रदर्शन से बहुत निराश हूं. लेकिन ऐसा मेरे साथ पहले भी हो चुका है, इसलिए यह ऐसा नहीं है जिससे मैं पहली बार गुजर रहा हूं.

विज्ञापन

IPL 2022 : मुंबई इंडियन्स के कप्तान रोहित शर्मा ने स्वीकार किया कि बल्लेबाजी में काफी कुछ उनके अनुकूल नहीं रहा, लेकिन इस निराशाजनक सत्र के बावजूद उनकी रातों की नींद गायब नहीं हुई और थोड़े बदलाव करने से वह फिर से फॉर्म में वापसी कर लेंगे. रोहित के लिये इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का यह सत्र बेहद निराशाजनक रहा. आईपीएल के 2008 में पहले सत्र में पदार्पण करने से लेकर पहली बार ऐसा हुआ जबकि वह एक भी अर्धशतक बनाने में नाकाम रहे. इस सलामी बल्लेबाज ने 14 मैचों में 19.14 के औसत और 120.17 के स्ट्राइक रेट से केवल 248 रन बनाये.

मैं इस सत्र में अपने प्रदर्शन से बहुत निराश हूं: रोहित शर्मा

मुंबई इंडियन्स के कप्तान रोहित शर्मा ने शनिवार को सत्र का अपना आखिरी मैच खेलने के बाद कहा कि बहुत सी चीजें जो मैं करना चाहता था, उन्हें मैं नहीं कर पाया. मैं इस सत्र में अपने प्रदर्शन से बहुत निराश हूं. लेकिन ऐसा मेरे साथ पहले भी हो चुका है, इसलिए यह ऐसा नहीं है जिससे मैं पहली बार गुजर रहा हूं. उन्होंने कहा कि मैं जानता हूं कि क्रिकेट यहीं खत्म नहीं होता, आगे हमें काफी क्रिकेट खेलनी है. इसलिए मुझे मानसिक पहलू पर ध्यान देने और इस पर विचार करने की जरूरत है कि मैं फॉर्म में कैसे लौट सकता हूं और कैसे अच्छा प्रदर्शन कर सकता हूं. रोहित शर्मा ने कहा कि थोड़े बदलाव करने होंगे और जब भी समय मिलेगा मैं इन पर काम करने की कोशिश करूंगा.

Also Read: MI vs DC, IPL 2022 : मुंबई की जीत से विराट कोहली की टीम को फायदा, दिल्ली कैपिटल्स बाहर, आरसीबी प्लेऑफ में
मुंबई ने लगातार आठ हार के साथ अपने अभियान की शुरुआत की

आईपीएल की सबसे सफल टीम मुंबई के लिये यह सत्र निराशाजनक रहा. दिल्ली कैपिटल्स पर आखिरी मैच में पांच विकेट की जीत के बावजूद वह अंतिम स्थान पर रही. मुंबई ने लगातार आठ हार के साथ अपने अभियान की शुरुआत की और इसके बाद बाकी बचे छह में से चार मैचों में उसने जीत दर्ज की.

आईपीएल जैसे टूर्नामेंट में आपको बनानी होती है लय : रोहित शर्मा

रोहित शर्मा ने कहा कि यह सत्र हमारे लिए थोड़ा निराशाजनक रहा क्योंकि टूर्नामेंट की शुरुआत में हम अपनी रणनीति पर अमल नहीं कर पाये. हम जानते हैं कि आईपीएल जैसे टूर्नामेंट में आपको लय बनानी होती है. उन्होंने कहा कि शुरू में जब हम एक के बाद एक मैच हार रहे थे तो वह मुश्किल दौर था. हमारे लिये यह सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण था कि हमने जो भी रणनीति बनायी थी, हम उसके अनुसार चलें। हम जैसा चाहते थे यह वैसा नहीं हुआ. रोहित ने कहा कि जब आपके पास एक नयी टीम होती है तो कभी-कभी ऐसा होता है क्योंकि कुछ खिलाड़ियों को अपनी भूमिका समझने में समय लगता है. कुछ खिलाड़ी इस फ्रेंचाइजी के लिये पहली बार खेल रहे थे.

विज्ञापन
Agency

लेखक के बारे में

By Agency

Agency is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola