RCB vs RR, IPL 2022: कार्तिक-शाहबाज की तूफानी पारी, आरसीबी ने राजस्थान रॉयल्स को 4 विकेट से हराया
RCB vs RR, IPL 2022: आईपीएल 2022 के 13वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने राजस्थान रॉयल्स को 4 विकेट से हराया. राजस्थान के 169 रन के स्कोर का पीछा करते हुए आरसीबी ने 19.1 ओवर में 6 विकेट खोकर 173 रन बनाया और मुकाबला अपने नाम कर लिया.
आरसीबी ने राजस्थान रॉयल्स को 4 विकेट से हराया
दिनेश कार्तिक और शाहबाज अहमद की तूफानी पारी के दमपर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने राजस्थान रॉयल्स को 4 विकेट से हराया. कार्तिक 23 गेंदों में 7 चौके और एक छक्के की मदद से 44 रन बनाकर नाबाद रहे. जबकि शाहबाज अहमद ने 26 गेंदों का सामना किया और 4 चौके व 3 छक्कों की मदद से 45 रन बनाये. दोनों खिलाड़ियों के बीच छठे विकेट के लिए 67 रनों की साझेदारी बनी. आरसीबी की ओर से सलामी बल्लेबाज डु प्लेसी ने 29 और अनुज रावत ने 26 रन बनाये. जबकि राजस्थान की ओर से चहल और बोल्ट ने दो-दो विकेट चटकाये. जबकि नवदीप सैनी ने एक विकेट चटकाये. विराट कोहली फिर असफल रहे और केवल 5 रन बनाकर युजी चहल के हाथों रन आउट हुए.
आरसीबी को 6ठा झटका, शाहबाज अहमद 45 रन बनाकर आउट
आरसीबी को 18वें ओवर की आखिरी गेंद पर 6ठा झटका लगा. शाहबाज अहमद 26 गेंदों में 4 चौके और 3 छक्कों की मदद से 45 रन बनाकर आउट हुए. उन्हें बोल्ट ने बोल्ड किया.
आरसीबी को 5वां झटका,रदरफोर्ड 5 रन बनाकर आउट
आरसीबी को 13वें ओवर की तीसरी गेंद पर 5वां झटका लगा. रदरफोर्ड 10 गेंदों में 5 रन बनाकर बोल्ट के हाथों आउट हुए. रदरफोर्ड का कैच नवदीप सैनी ने लपका.
चहल की घातक गेंदबाजी,आरसीबी को चौथा झटका
युजवेंद्र चहल ने घातक गेंदबाजी करते हुए आरसीबी को चौथा झटका दिया. उन्होंने विराट कोहली को रन आउट करने के बाद पांचवीं गेंद पर वीली को शून्य पर अपना दूसरा शिकार बनाया. वीली ने दो गेंदों का सामना किया.
आरसीबी को तीसरा झटका, विराट कोहली 5 रन बनाकर आउट
आरसीबी को 9वें ओवर की चौथी गेंद पर बड़ा झटका लगा. विराट कोहली केवल 5 रन बनाकर रन आउट हुए. चहल ने कोहली को रन आउट किया.
आरसीबी को दूसरा झटका, अनुज रावत 26 रन बनाकर आउट
आरसीबी को 8वें ओवर की आखिरी गेंद पर दूसरा झटका लगा. सलामी बल्लेबाज अनुज रावत 25 गेंदों में 4 चौकों की मदद से 26 रन बनाकर आउट हुए. अनुज रावत को नवदीप सैनी ने अपना शिकार बनाया.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए