LSG vs RCB, Eliminator: पाटीदार की तूफानी पारी, आरसीबी क्वालीफायर में, लखनऊ टूर्नामेंट से बाहर
LSG vs RCB, IPL 2022: आईपीएल 2022 के एलिमिनेटर मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 14 रन से हराया और दूसरे क्वालीफायर में जगह बना लिया. जबकि हार के साथ लखनऊ का सफर टूर्नामेंट में समाप्त हो गया. अब 27 मई को दूसरे क्वालीफायर में राजस्थान और आरसीबी के बीच भिड़ंत होगी.
दूसरे क्वालीफायर में 27 मई को राजस्थान रॉयल्स और आरसीबी के बीच भिड़ंत
दूसरे क्वालीफायर में 27 मई को राजस्थान रॉयल्स और आरसीबी की टीम आमने-सामने होंगी. यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मुकाबले को जीतने वाली टीम सीधे फाइनल में पहुंची, जहां 29 मई को उसकी भिड़ंत गुजरात टाइटंस के साथ होगी.
आरसीबी क्वालीफायर में, लखनऊ टूर्नामेंट से बाहर
आरसीबी की टीम ने लखनऊ को एलिमिनेटर मैच में 14 रन से हराकर दूसरे क्वालीफायर में प्रवेश कर लिया. आरसीबी ने रजत पाटीदार के तूफानी शतकीय पारी के दमपर 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 207 रन बनाया. जिसके जवाब में लखनऊ की टीम 20 ओवर में 6 विकेट खोकर केवल 193 रन ही बना पायी. लखनऊ की ओर से कप्तान केएल राहुल ने सबसे अधिक 79 रन की पारी खेली. जबकि दीपक हुड्डा ने 45 और मनन वोहरा ने 19 रन बनाये. आरसीबी की ओर से हेजलवुड ने तीन विकेट लिये. जबकि हर्षल पटेल, सिराज और हसरंगा ने एक-एक विकेट चटकाये.
लखनऊ को 6ठा झटका, क्रुणाल पांड्या शून्य पर आउट
लखनऊ को हेजलवुड ने लगातार दो गेंदों पर दो झटका दिया. चौथी गेंद पर केएल राहुल को आउट किया, फिर पांचवीं गेंद में क्रुणाल पांड्या को शून्य पर आउट किया.
लखनऊ को 5वां झटका, केएल राहुल 79 रन बनाकर आउट
लखनऊ को 19वें ओवर की चौथी गेंद पर 5वां झटका लगा. हेजलवुड ने केएल राहुल को 79 के स्कोर पर अपना शिकार बनाया. राहुल ने 58 गेंदों का सामना किया, जिसमें 3 चौके और 5 छक्के जमाये.
लखनऊ को चौथा झटका, स्टॉयनिस 9 रन बनाकर आउट
लखनऊ को 18वें ओवर की तीसरी गेंद पर चौथा झटका लगा. स्टॉयनिस को हर्षल पटेल ने 9 के स्कोर पर आउट किया. स्टॉयनिस ने 9 गेंदों का सामना किया, जिसमें एक छक्का जमाया.
लखनऊ को तीसरा झटका, दीपक हुड्डा अर्धशतक से चूके
लखनऊ को 15वें ओवर की चौथी गेंद पर तीसरा झटका लगा. दीपक हुड्डा 26 गेंदों में एक चौके और 4 छक्कों की मदद से 45 रन बनाकर आउट हुए. हुड्डा को हसरंगा ने अपना शिकार बनाया.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए