RCB vs GT, IPL 2024: आरसीबी ने गुजरात को 4 विकेट से रौंदा, विराट और डुप्लेसी की शानदार पारी

Bengaluru: Royal Challengers Bengaluru batter Faf du Plessis being gretted by Virat Kohli on his fifty during the Indian Premier League (IPL) 2024 T20 cricket match between Royal Challengers Bengaluru and Gujrat Titans, at M Chinnaswamy Stadium in Bengaluru, Saturday, May 4, 2024. (PTI Photo/Shailendra Bhojak)(PTI05_04_2024_000427B)
RCB vs GT, IPL 2024: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के मैच नंबर 52 में गुजरात टाइटंस को 4 विकेट से रौंद दिया है. विराट कोहली और फाफ डुप्लेसी ने शानदार बल्लेबाजी की. इससे पहले आरसीबी के गेंदबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया.
RCB vs GT, IPL 2024: पहले गेंदबाजों और फिर विराट कोहली और फाफ डुप्लेसी की शानदार बल्लेबाजी के दम पर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने गुजरात टाइटंस को आईपीएल 2024 के मैच में 4 विकेट से रौंद दिया है. पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.3 ओवर में सभी विकेट गंवाकर 147 रन बनाए. गुजरात की ओर से सबसे अधिक 37 रन शाहरूख खान ने बनाए. गुजरात के केवल तीन ही बल्लेबाज 30 के आंकड़े को पार कर पाए. डेविड मिलर ने 30 और राहुल तेवतिया ने 35 रनों का योगदान दिया. जवाब में आरसीबी ने 13.4 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 152 रन बनाकर यह मुकाबला जीत लिया. इस जीत से आरसीबी अंक तालिका में दसवें से सातवें नंबर पर पहुंच गया है. जबकि गुजरात की टीम आठवें से नौंवे नंबर पर पहुंच गई है.
आरसीबी ने बिगाड़ा गुजरात का खेल
आईपीएल का लीग मुकाबला अब अपने आखिरी पड़ाव की ओर बढ़ रहा है. कई युवा खिलाड़ियों को चयन टी20 वर्ल्ड कप टीम में नहीं हुआ है. इसका असर आईपीएल में उनके प्रदर्शन पर भी देखने को मिल रहा है. हमेशा बेहतरी बल्लेबाजी करने वाले ऋद्धिमान साहा और शुभमन गिल आज के मुकाबले में गुजरात की ओर से जब पारी की शुरुआत करने आए तो साहा ने एक रन और गिल ने दो रन बनाए. इतनी खराब शुरुआत गुजरात की कभी नहीं रही थी. इसके बाद तीसरे नंबर के बल्लेबाज साई सुदर्शन भी 3 रन बनाकर लौट गए. पावर प्ले में ही गुजरात को तीन झटके लगे.
IPL 2024: एमएस धोनी का नया लुक वायरल, धर्मशाला पहुंची चेन्नई सुपर किंग्स की टीम
IPL 2024: क्या हार्दिक और टिम डेविड इतने बुरे हैं, सहवाग ने दोनों के बल्लेबाजी क्रम पर उठाए सवाल
बेहद खराब रही गुजरात की शुरुआत
गुजरात को शुरुआती झटको से उबारने का काम शाहरुख खान और डेविड मिलर ने किया. दोनों ने चौथे विकेट के लिए 61 रनों की शानदार साझेदारी की. सुदर्शन ने विराट कोहली के हाथों रन आउट होने से पहले अपनी टीम के लिए 24 गेंद पर 5 चौके और एक छक्का की मदद से 37 रन बना डाले. उसके बाद राहुल तेवतिया ने 35 महत्वपूर्ण रन बनाकर अपनी टीम की पारी को आगे बढ़ाने में काफी मदद की. राशिद खान ने 14 गेंद पर 18 रनों की पारी खेली.
विराट कोहली और फाप डुप्लेसी ने किया कमाल
148 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी की शुरुआत बेहद शानदार रही. विराट कोहली और फाफ डुप्लेसी ने 92 रनों की शुरुआती साझेदारी की. जब आरसीबी को पहला झटका डुप्लेसी के रूप में लगा उस समय आरसीबी का स्कोर 92 रन था. डुप्लेसी 23 गेंद पर 10 चौके और 3 छक्के की मदद से 64 रन बनाकर आउट हुए. जबकि विराट ने 27 गेंद पर दो चौके और 4 छक्के की मदद से 42 रन बनाए. विल जैक्स और रजत पाटीदार क्रमश: 1 और 2 रन बनाकर आउट हुए. मैक्सवेल के बल्ले से केवल 4 रन निकले. बाद में दिनेश कार्तिक (12 पर 21 रन) और स्वप्निल सिंह (9 गेंद पर 15 रन) ने टीम को जीत दिलाई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By AmleshNandan Sinha
अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




