Watch: युजवेंद्र चहल का एक ओवर में 20 रन ठोकने का दावा, जोस बटलर ने ऐसे उड़ाया मजाक

Updated at : 31 Mar 2026 7:09 PM (IST)
विज्ञापन
जोस बटलर से बात करते युजवेंद्र चहल

जोस बटलर से बात करते युजवेंद्र चहल

PBKS vs GT: युजवेंद्र चहल और जोस बटलर के बीच का एक मजेदार पल वायरल हो गया है, जिसमें चहल ने दावा किया कि एक बार बटलर के एक ओवर में उन्होंने 20 रन जड़ दिए थे. बटलर ने इस पर बेहद मजेदार प्रतिक्रिया दी. वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है.

विज्ञापन

PBKS vs GT: पंजाब किंग्स (PBKS) के स्पिनर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) ने मुल्लनपुर में होने वाले आईपीएल 2026 के मुकाबले से पहले गुजरात टाइटंस के स्टार खिलाड़ी जोस बटलर के साथ मजेदार बातचीत की. यह दोनों खिलाड़ियों का एक तरह से खास मुलाकात थी, क्योंकि दोनों पिछले सीजन में राजस्थान रॉयल्स के लिए एक साथ खेले थे. चहल को पंजाब किंग्स ने 18 करोड़ रुपये में खरीदा था, जबकि बटलर 15.75 करोड़ रुपये में गुजरात टाइटंस में शामिल हुए थे.

हंसी-मजाक करते दिखे चहल और बटलर

मंगलवार को होने वाले मैच से पहले, पंजाब किंग्स ने एक वीडियो शेयर किया जिसमें चहल ने दावा किया कि उन्होंने एक बार बटलर की गेंदबाजी का सामना करते हुए एक ओवर में 20 रन बनाए थे. उन्होंने कहा, ‘दो साल पहले, मैंने जोस बटलर की जमकर धुलाई की थी, एक ओवर में 20 रन.’ बटलर ने तुरंत जवाब दिया, ‘(आप) गेंद को 30 गज के घेरे से बाहर नहीं भेज सकते.’ यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ है और यूजर्स इसपर जमकर कमेंट कर रहे हैं.

वीडियो नीचे देखें…

श्रेयस अयर नई शुरुआत करने को तैयार

इस बीच, पंजाब किंग्स (PBKS) के कप्तान श्रेयस अय्यर ने अपनी टीम से पिछले सीजन को भुलाकर एक नई शुरुआत करने का आग्रह किया. आईपीएल द्वारा जारी एक वीडियो में अय्यर ने कहा, ‘देखिए, पिछला सीजन अब इतिहास बन चुका है. हम पहली गेंद से शुरुआत करते हैं. यह महत्वपूर्ण है कि हम वर्तमान पर ध्यान केंद्रित करें और हर पल का आनंद लें.’ कप्तान ने घरेलू मैदान पर टीम को मिलने वाले प्यार और समर्थन की भी सराहना की और उम्मीद जताई कि प्रशंसक नये सीजन की शुरुआत में भी उनका हौसला बढ़ाते रहेंगे.

अय्यर ने फैंस की जमकर की तारीफ

मुल्लनपुर ग्राउंड के बारे में अय्यर ने कहा, ‘यहां बिल्कुल घर जैसा महसूस होता है. पिछले सीजन में घरेलू टीम को जो प्यार और समर्थन मिला, वह अद्भुत था. मुझे उम्मीद है कि इस सीजन में भी उनमें से कई लोग बड़ी संख्या में आएंगे और हमारा हौसला बढ़ाएंगे. यह बिल्कुल भी अवे गेम जैसा नहीं लगता.’ पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए उपविजेता स्थान हासिल किया और टूर्नामेंट के इतिहास में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दर्ज किया.

ये भी पढ़ें…

तेरा-मेरा साथ रहे…CSK के बैज को चूमते नजर आए ‘सर जडेजा’ कैमरे में कैद हुआ इमोशनल मोमेंट

वैभव सूर्यवंशी की तारीफ करते नहीं थक रहे रवींद्र जडेजा, बताया एकदम निडर

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola