Live Updates

MI vs DC, IPL 2022: मुंबई से हारकर दिल्ली कैपिटल्स बाहर, आरसीबी की टीम प्लेऑफ में

Updated:
विज्ञापन

MI vs DC, IPL 2022: आईपीएल 2022 के 69 वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 5 विकेट से हराया. मुंबई इंडियंस ने पहले दिल्ली कैपिटल्स को 159 रन पर रोक दिया. फिर 5 विकेट खोकर 19.1 ओवर में 160 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया. इसके साथ ही दिल्ली बाहर और आरसीबी की टीम प्लेऑफ में पहुंच गयी.

विज्ञापन

मुंबई से हारकर दिल्ली कैपिटल्स बाहर

मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2022 के अपने आखिरी मैच में दिल्ली कैपिटल्स को 5 विकेट से हराया और जीत के साथ अपने अभियान को समाप्त किया. इधर मुंबई से हारक दिल्ली कैपिटल्स की टीम आईपीएल से बाहर हो चुकी है. जबकि रॉयल चैलेंजर्स की टीम प्लेऑफ में पहुंच गयी. मुंबई ने पहले दिल्ली को 20 ओवर में 7 विकेट चटकाकर 159 रन पर रोक दिया. फिर 19.1 ओवर में 5 विकेट खोकर 160 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया. मुंबई की जीत में गेंदबाजी में बुमराह ने तीन और रमनदीप ने दो विकेट चटकाये. जबकि बल्लेबाजी में ईशान किशन ने 48, ब्रेविस ने 37, तिलक वर्मा 21, टिम डेविड 34 और रमनदीप ने नाबाद 13 रनों की पारी खेली. रमनदीप ने मुंबई के लिए विजयी चौका लगाया.

मुंबई को 5वां झटका, तिलक वर्मा 21 रन बनाकर आउट

मुंबई को 19वें ओवर की आखिरी गेंद पर 5वां झटका लगा. तिलक वर्मा 17 गेंदों में एक चौके और एक छक्के की मदद से 21 रन बनाकर आउट हुए. तिलक वर्मा को नॉर्टजे ने आउट किया.

मुंबई को चौथा झटका, डेविड 34 रन बनाकर आउट

मुंबई को 18वें ओवर की आखिरी गेंद पर चौथा झटका लगा. टिम डेविड 11 गेंदों में 2 चौके और 4 छक्कों की मदद से 34 रन बनाकर आउट हुए. डेविड को शार्दुल ठाकुर ने अपना शिकार बनाया.

मुंबई को तीसरा झटका, ब्रेविस 37 रन बनाकर आउट

मुंबई को 15वें ओवर की तीसरा गेंद पर तीसरा झटका लगा. ब्रेविस 33 गेंदों में 1 चौके और 3 छक्कों की मदद से 37 रन बनाकर आउट हुए. ब्रेविस को शार्दुल ठाकुर ने अपना शिकार बनाया.

मुंबई को दूसरा झटका, ईशान किशन 48 रन बनाकर आउट

मुंबई को 12वें ओवर की तीसरी गेंद पर दूसरा झटका लगा. ईशान किशन 35 गेंदों में 3 चौके और 4 छक्कों की मदद से 48 रन बनाकर आउट हुए. ईशान किशन को कुलदीप यादव ने अपना शिकार बनाया.

मुंबई को पहला झटका, रोहित शर्मा केवल दो रन बनाकर आउट

मुंबई इंडियंस को 6ठे ओवर की दूसरी गेंद पर पहला झटका लगा. रोहित शर्मा केवल दो रन बनाकर आउट हुए. रोहित ने 13 गेंदों का सामना किया. उन्हें नॉर्टजे ने अपना शिकार बनाया.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola