Live Updates

MI vs CSK, IPL 2023: सीएसके ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से हराया, अजिंक्य रहाणे का फास्टेस्ट फिफ्टी

Updated:
विज्ञापन

IPL 2023 MI vs CSK: रोहित शर्मा की मुंबई इंडियंस को एमएस धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स ने शनिवार को वानखेड़े स्टेडियम में 7 विकेट से हरा दिया है. चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर 157 रन बनाये. सीएसके को पहले ही ओवर में पहला झटका डेवोन कॉनवे के रूप में लगा. उसके बाद क्रीज पर आये अजिंक्य रहाणे ने 19 गेंद पर अर्धशतक जड़ मैच का रुख मोड़ दिया. रुतुराज गायकवाड़ 40 रन बनाकर नाबाद रहे. सीएसके ने यह मुकाबला 18.1 ओवर में जीत लिया. इस जीत के साथ सीएसके अंक तालिका में चौथे नंबर पर पहुंच गयी है.

विज्ञापन

सीएसके ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से हराया

चेन्नई सुपर किंग्स ने इंडियन प्रीमियर लीग के मुकाबले में शनिवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में अपने चिर प्रतिद्वंद्वी मुंबई इंडियंस को सात विकेट से हरा दिया है. मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट पर 157 रन बनाये. सीएसके ने 18.1 ओवर में तीन विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया. सीएसके के लिए अजिंक्य रहाणे ने 27 गेंद की ताबड़तोड़ पारी में 61 रन बनाये. रुतुराज गायकवाड़ 40 रन पर नाबाद रहे. गेंदबाजी में रवींद्र जडेजा ने तीन विकेट चटकाये.

शिवम दुबे आउट, सीएसके को तीसरा झटका

शिवम दुबे 28 रन बनाकर आउट हो गये हैं. सीएसके को तीसरा झटका लगा है. लेकिन इसके बावजूद मैच अब सीएसके की पकड़ में है. दुबे ही जगह बल्लेबाजी करने क्रीज पर अंबाती रायुडू आये हैं.

सीएसके को दूसरा झटका, अजिंक्य रहाणे आउट

अजिंक्य रहाणे 61 रन बनाकर आउट हो गये हैं. उन्होंने 19 गेंद पर अर्धशतक जड़ दिया है, जो इस सीजन में सबसे तेज अर्धशतक है. 20 गेंद पर जोस बटलर ने अर्धशतक जड़ा है. सीएसके को दूसरा झटका लगा है. रहाणे की जगह बल्लेबाजी करने क्रीज पर शिवम दुबे आये हैं.

अजिंक्य रहाणे का फास्टेस्ट फिफ्टी

अजिंक्य रहाणे ने आईपीएल के इस सीजन का फास्टेस्ट फिफ्टी जड़ दिया है. उन्होंने 19 गेंद पर 52 रन बनाकर अपना अर्धशतक पूरा किया. रहाणे ने अपनी अर्धशतकीय पारी में 6 चौके और तीन छक्के जड़े हैं. पावर प्ले में सीएसके ने एक विकेट के नुकसान पर 68 रन बना लिये हैं.

चेन्नई की खराब शुरुआत, पहले ही ओवर में कॉनवे आउट

चेन्नई की शुरुआत बेहद खराब रही. पहले ही ओवर में चेन्नई ने कॉनवे का विकेट खो दिया. जेसन बेहरेनडॉर्फ ने उन्हें अपना पहला शिकार बनाया. कॉनवे के आउट होने के बाद रहाणे बल्लेबाजी के लिए आये हैं. पहले ओवर में चेन्नई का स्कोर एक विकेट पर 6 रन है.

सीएसके की बल्लेबाजी शुरू, गायकवाड़ और कॉनवे क्रीज पर

सीएसके की बल्लेबाजी शुरू हो गयी है. रुतुराज गायकवाड़ और डेवोन कॉनवे सलामी बल्लेबाज के तौर पर क्रीज पर मौजूद हैं. दोनों से एक बड़ी पारी की उम्मीद की जा रही होगी. सीएसके को यह मुकाबला जीतने के लिए 158 रन बनाने होंगे.

विज्ञापन
विज्ञापन
अमलेश नंदन सिन्हा

लेखक के बारे में

By अमलेश नंदन सिन्हा

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola