LSG vs RR, IPL 2022: राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 24 रन से हराया, प्लेऑफ का रोमांच बढ़ा
Mumbai: Quinton de Kock of Lucknow Super Giants plays a shot during the Indian Premier League 2022 cricket match between Lucknow Super Giants and Rajasthan Royals, at the Brabourne Stadium in Mumbai, Sunday, May 15, 2022. (Sportzpics for IPL/PTI Photo)(PTI05_15_2022_000308B)
LSG vs RR, IPL 2022: आईपीएल 2022 के 63वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 24 रन से हरा दिया. जायसवाल और पडिक्कल की तूफानी पारी की मदद से राजस्थान ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 178 रन बनाया था. फिर लखनऊ की टीम को 20 ओवर में 8 विकेट गिराकर केवल 154 रन पर रोक दिया.
राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 24 रन से हराया
राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल के 63वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स को 24 रन से हरा दिया. इसके साथ ही राजस्थान ने प्लेऑफ की दौड़ में एक कदम आगे बढ़ा लिया, लेकिन लगातार दो हार के बाद लखनऊ के लिए प्लेऑफ का सफर मुश्किल होता जा रहा है. उसे प्लेऑफ में पहुंचने के लिए अब आखिरी मैच को हर हाल में जीतना होगा. राजस्थान और लखनऊ के अब 16-16 अंक हो गये हैं और दोनों टीमों को एक-एक मैच और खेलने हैं. राजस्थान को चेन्नई से और लखनऊ को केकेआर से भिड़ना है. राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 178 रन बनाया. फिर लखनऊ की टीम को 20 ओवर में 8 विकेट गिराकर केवल 154 रन पर रोक दिया. लखनऊ की ओर से दीपक हुड्डा ने 59 रनों की पारी खेली, जबकि क्रुणाल पांड्या ने 25 और स्टॉसनिस ने 27 रन बनाये. राजस्थान की ओर से बोल्ट, मैकॉय और प्रसिद्ध कृष्णा ने दो-दो विकेट चटकाये. जबकि चहल और अश्विन ने एक-एक विकेट लिये.
लखनऊ को 8वां झटका, स्टॉयनिस 27 रन पर आउट
लखनऊ को 20वें ओवर की दूसरी गेंद पर 8वां झटका लगा. स्टॉयनिस 27 रन बनाकर आउट हुए. प्रसिद्ध कृष्णा ने उन्हें पराग के हाथों कैच आउट कराया.
मैकॉय ने घातक गेंदबाजी करते हुए लखनऊ को दिया 7वां झटका
मैकॉय ने घातक गेंदबाजी करते हुए 17वें ओवर में लखनऊ को दो झटका दिया. पहले चौथी गेंद पर होल्डर को 1 रन पर आउट किया, फिर आखिरी गेंद पर चमीरा को शून्य पर बोल्ड आउट किया.
लखनऊ को 6ठा झटका, होल्डर 1 रन बनाकर आउट
लखनऊ को 17वें ओवर की चौथी गेंद पर 6ठा झटका लगा. जेसन होल्डर 1 रन बनाकर आउट हुए. होल्डर को मैकॉय ने आउट किया.
लखनऊ को 5वां झटका, दीपक हुड्डा अर्धशतक बनाकर आउट
लखनऊ को 16वें ओवर आखिरी गेंद पर 5वां झटका लगा. दीपक हुड्डा 39 गेंदों में 5 चौके और दो छक्कों की मदद से 59 रन बनाकर चहल के शिकार हुए. हुड्डा को चहल की गेंद पर सैमसन ने स्टंप आउट किया.
दीपक हुड्डा की तूफानी पारी, जमाया अर्धशतक
दीपक हुड्डा ने तूफानी पारी खेलते हुए 33 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया. जिसमें उन्होंने 5 चौका और दो छक्का जमाया.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए