राहुल त्रिपाठी और एडेन मार्कराम ने किया कमाल, जड़े लंबे शॉट, सनराइजर्स हैदराबाद की लगातार तीसरी जीत

Mumbai: Rahul Tripathi of the Sunrisers Hyderabad bats during the Indian Premier League 2022 match between Sunrisers Hyderabad and Kolkata Knight Riders, at the Brabourne Stadium, in Mumbai, Friday, April 15, 2022. (Sportzpics/PTI Photo) (PTI04_15_2022_000254B)
IPL Latest News 2022 : मैच के बाद मार्कराम ने कहा कि जब त्रिपाठी जैसा बल्लेबाज फॉर्म में हो तो काम आसान हो जाता है. आखिर तक रूककर मैच खत्म करना अच्छा रहा. शानदार प्रदर्शन के दम पर सनराइजर्स हैदराबाद ने शुक्रवार को आईपीएल के मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स को सात विकेट से हरा दिया.
KKR vs SRH : कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ आईपीएल के मैच में ताबड़तोड़ पारी खेलकर सनराइजर्स हैदराबाद को लगातार तीसरी जीत दिलाने वाले एडेन मार्कराम ने कहा कि सामने राहुल त्रिपाठी जैसा बल्लेबाज फॉर्म में हो तो बल्लेबाजी करना आसान हो जाता है. जीत के लिये 176 रन का लक्ष्य सनराइजर्स ने 13 गेंद और सात विकेट बाकी रहते हासिल कर लिया. त्रिपाठी ने 37 गेंद में 71 और मार्कराम ने 36 गेंद में 68 रन बनाये.
मैच के बाद मार्कराम ने कहा कि जब त्रिपाठी जैसा बल्लेबाज फॉर्म में हो तो काम आसान हो जाता है. आखिर तक रूककर मैच खत्म करना अच्छा रहा. खुशी है कि टीम की जरूरत के अनुरूप खेल सका. उन्होंने कहा कि राहुल आक्रामक बल्लेबाज है और साझेदारी में ज्यादा रन उसी ने बनाये. उसके आउट होने के बाद मैने मोर्चा संभाला. इससे पहले भी हम आखिरी ओवर में जाकर हार चुके थे तो आज इरादा जल्दी खत्म करने का था.
राहुल त्रिपाठी और एडेन मार्कराम की आक्रामक पारियों और तेज गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर सनराइजर्स हैदराबाद ने शुक्रवार को आईपीएल के मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स को सात विकेट से हरा दिया. सनराइजर्स के लिये तेज गेंदबाज मार्को जानसेन ने 26 रन देकर एक , टी नटराजन ने 37 रन देकर तीन , भुवनेश्वर कुमार ने 37 रन देकर एक और उमरान मलिक ने 27 रन देकर दो विकेट लिये. उन्होंने केकेआर को आठ विकेट पर 175 रन पर रोक दिया.
Also Read: SRH vs KKR IPL 2022 : एडन मार्करम ने लगातार दो छक्के जड़कर सनराइजर्स हैदराबाद को दिलायी जीत, हारा केकेआर
जवाब में त्रिपाठी ने 37 गेंद में 71 और मार्कराम ने 36 गेंद में नाबाद 68 रन बनाकर सनराइजर्स को लगातार तीसरी जीत दिलाई. सनराइजर्स ने 13 गेंद बाकी रहते मैच जीत लिया. अब उसके नाम पांच मैचों में तीन जीत है जबकि केकेआर की छह मैचों में यह तीसरी हार थी. अपनी पूर्व टीम के खिलाफ खेलते हुए त्रिपाठी ने वरूण चक्रवर्ती को आठवें ओवर में एक चौका और लगातार दो छक्के जड़े. उन्होंने मात्र 21 गेंद में इस सत्र का पहला अर्धशतक पूरा किया. वहीं मार्कराम ने अपनी पारी में छह चौके और चार छक्के लगाये जिसमें आखिरी ओवर में पैट कमिंस को जड़े दो छक्के और एक चौका शामिल है.
इससे पहले आंद्रे रसेल और नीतिश राणा ने कोलकाता नाइट राइडर्स को शुरूआती संकट से निकालकर आठ विकेट पर 175 रन तक पहुंचाया. केकेआर ने पावरप्ले के ओवरों में ही शीर्षक्रम के तीन बल्लेबाजों के विकेट गंवा दिये लेकिन इसके बाद राणा ने 36 गेंद में 54 और रसेल ने 25 गेंद में नाबाद 49 रन बनाकर टीम को अच्छा स्कोर दिया. पहले गेंदबाजी के फैसले को सही साबित करते हुए दक्षिण अफ्रीका के जानसेन ने उछाल और स्विंग का पूरा उपयोग करके आरोन फिंच (सात) को सस्ते में आउट किया. इसके बाद नटराजन ने पांचवें ओवर में दो विकेट निकाले.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




