ePaper

KKR के घर में जीत की तलाश में PBKS, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

Updated at : 26 Apr 2025 7:41 PM (IST)
विज्ञापन
KKR vs PBKS IPL 2025: Ajinkya Rahane and Shreyas Iyer

KKR vs PBKS IPL 2025: Ajinkya Rahane and Shreyas Iyer

KKR vs PBKS IPL 2025: ऐतिहासिक इडन गार्डन्स के मैदान पर आईपीएल 2025 के मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स का सामना पंजाब किंग्स से हा रहा है. पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर ने अपनी पुरानी टीम के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है. दोनों ही टीमें जीत के लक्ष्य के साथ मैदान पर उतरी हैं.

विज्ञापन

KKR vs PBKS IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (IPL 2025) के मैच नंबर 44 में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और पंजाब किंग्स (PBKS) की टीमें आमने-सामने हैं. यह मुकाबला ईडन गार्डन्स में खेला जा रहा है. केकेआर को होम एडवांटेज मिलने की उम्मीद है. वैसे में केकेआर को जीत की सख्त जरूरत है. 8 में से 5 हार के बाद अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) की टीम अंक तालिका में सातवें नंबर पर है. पंजाब किंग्स (Punjab Kings) ने अब तक ठीक-ठाक प्रदर्शन किया है और 8 में से 5 मुकाबलों में जीत दर्ज की है. श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स की टीम अंक तालिका में पांचवें नंबर पर है और वह भी जीत के जी जान लगा देगी. उसकी एक जीत उसे अंक तालिका में काफी ऊपर पहुंचा देगी. केकेआर के होम ग्राउंड पर पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है. PBKS looking for victory at KKR home ground see playing eleven of both teams

पावर प्ले में ज्यादा विकेट चटकाना चाहते हैं श्रेयस

टॉस जीतकर श्रेयस अय्यर ने कहा, ‘हम पहले बल्लेबाजी कर रहे हैं. चूंकि हम उसी विकेट पर खेल रहे हैं जिस पर उन्होंने खेला था. कुछ दरारें देखी जा सकती हैं, इससे अंदाजा लग जाएगा कि खेल कैसा चल रहा है. इस भीड़ के सामने खेलना हमेशा शानदार रहा है. यहां आकर गले लगाने का एक और दिन है. हमें शानदार शुरुआत मिल रही है. हम कुछ स्थितियों के बारे में बात कर रहे हैं, हमें अपनी सर्वश्रेष्ठ क्षमता से खेलने और खुद पर विश्वास करने की जरूरत है. मैं चाहता हूं कि गेंदबाज विकेट लें, इससे गति बदल जाती है. हम पावरप्ले में जितने अधिक विकेट लेंगे, दूसरे गेंदबाजों को मौका मिलेगा. मैक्सवेल और उमरजई आए हैं.

टॉस के बाद अजिंक्य रहाणे ने कहा, ‘यह सब अच्छा क्रिकेट खेलने के बारे में है, जो भी लक्ष्य है उसे हासिल करने की जरूरत है. हमारे गेंदबाज वास्तव में अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं. उनमें बहुत सुधार हुआ है. लड़कों ने बल्ले से निराश किया है, लेकिन इस प्रारूप में उन्हें बहादुर होने की जरूरत है. हमारी बल्लेबाजी इकाई को इस खेल में अच्छा प्रदर्शन करने की जरूरत है. हम टुकड़ों में अच्छा क्रिकेट खेल रहे हैं. यह सब पल में जीने के बारे में है और सकारात्मक होने की जरूरत है. मोईन की जगह पॉवेल और रमनदीप की जगह सकारिया आए हैं.

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

पंजाब किंग्स (प्लेइंग इलेवन) : प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह, श्रेयस अय्यर (कप्तान), जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), नेहल वढेरा, शशांक सिंह, ग्लेन मैक्सवेल, अजमतुल्लाह उमरजई, मार्को जानसन, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल.
इंपैक्ट सब : हरप्रीत बरार, मुशीर खान, विजयकुमार वैश्य, सूर्यांश शेडगे, प्रवीण दुबे.
कोलकाता नाइट राइडर्स (प्लेइंग इलेवन) : रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सुनील नरेन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रोवमैन पॉवेल, वैभव अरोड़ा, चेतन सकारिया, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती.
इंपैक्ट सब : अंगकृष रघुवंशी, मनीष पांडे, एनरिक नॉर्टजे, लवनिथ सिसौदिया, अनुकूल रॉय.

ये भी पढ़ें…

‘तू मेरे जैसा नहीं खेल सकता…’ रोहित शर्मा ने लखनऊ सुपर जाइंट्स के युवा स्टार को दी बड़ी सलाह

‘क्या रे हीरो, अभी आ रहा है…’ प्रैक्टिस में देर से पहुंचा तो रोहित शर्मा ने इस भारतीय स्टार की लगा दी क्लास

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola