IPL Auction 2024: फ्री में कब और कहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग? यहां पाएं हर डीटेल

IPL Auction 2024 – दुबई में 19 दिसंबर को आईपीएल 2024 के लिए 333 खिलाड़ियों की नीलामी होनी है. नीलामी में टीमों के बीच 77 स्लॉट भरे जाने हैं. यहां वह सब कुछ है जो आपको आईपीएल ऑक्शन 2024 के बारे में जानने की जरूरत है.

When and Where To Watch IPL 2024 Auction Live Streaming: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 की नीलामी 19 दिसंबर को होने वाली है. यह पहली बार है कि नीलामी भारत से बाहर होने जा रही है. बता दें इस ऑक्शन के दौरान कुल 333 प्लेयर्स की नीलामी होनी है, जिसमें 77 स्लॉट भरे जाने हैं. सामने आयी जानकारी के अनुसार टीमों में ऑक्शन टेबल में कई बड़े नाम शामिल होने वाले हैं. आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आप कब और कहां से इस ऑक्शन की लाइव स्ट्रीमिंग फ्री में देख सकते हैं.

कहां देख सकते हैं ये लाइव स्ट्रीमिंग
आपकी जानकारी के लिए बता दें आईपीएल ऑक्शन 2024 का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा. हालांकि, स्टार स्पोर्ट्स ऑक्शन को स्ट्रीम नहीं करेगा, अगर आप अपने फोन या लैपटॉप पर हैं, तो आप ऑक्शन को Jio सिनेमा पर स्ट्रीम कर सकते हैं.

कहां आयोजित होगा यह ऑक्शन
आईपीएल 2024 की नीलामी दुबई के कोका कोला एरेना में होने वाली है. यह पहली बार है कि आईपीएल ऑक्शन भारत के बाहर आयोजित की जा रही है.

कितने बजे शुरू होगा यह ऑक्शन
सामने आयी जानकारी के अनुसार यह ऑक्शन मंगलवार, 19 दिसंबर की दोपहर 1 बजे से शुरू होगी.

कितने प्लेयर्स की होगी नीलामी
सामने आयी जानकारी के अनुसार इस मिनी-नीलामी में टोटल 333 प्लेयर्स पर बोली लगायी जाएगी जिसमें 10 टीमों में टोटल 77 स्पेस भरे जाने हैं.

ये बड़े नाम हैं शामिल
टीमों के ऑक्शन टेबल में कई बड़े नाम शामिल होंगे, विशेष रूप से ऑस्ट्रेलिया के तीन टॉप प्लेयर्स मिनी नीलामी के लिए साइन अप कर रहे हैं. इनमें ट्रैविस हेड, मिशेल स्टार्क और पैट कमिंस शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By सौरभ पोद्दार
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










