ePaper

श्रेयस अय्यर का भारतीय सेना को सलाम, कहा - उनकी वजह से हम सुरक्षित हैं

Updated at : 18 May 2025 5:09 PM (IST)
विज्ञापन
IPL 2025: Shreyas Iyer

IPL 2025: Shreyas Iyer

IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में रविवार 18 मई को पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स की टीमें आमने-सामने हैं. पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. टॉस के बाद उन्होंने भारतीय सेना की जमकर तारीफ की और कहा कि उनकी वजह से ही आज हमसब सुरक्षित हैं. उन्होंने अपनी तैयारी पर भी खुलकर बात की.

विज्ञापन

IPL 2025: भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के कारण 7 मई को आईपीएल 2025 (IPL 2025) अस्थाई रूप से स्थगित कर दिया गया था. अब जब दोनों देशों ने सीजफायर की घोषणा की तो आईपीएल नये कार्यक्रम के साथ दुबारा शुरू हुआ है. 17 मई दिन शुक्रवार को बारिश की वजह से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का मैच रद्द करना पड़ा. शनिवार को पंजाब किंग्स (PBKS) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच डबल हेडर का पहला मुकाबला खेला जा रहा है. श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. उन्होंने टॉस के बाद प्रेजेंटेशन में भारतीय सेना की जमकर तारीफ की और कहा कि उनकी वजह से ही हम आज सुरक्षित माहौल में दुबारा खेलने के लिए तैयार हैं. Shreyas Iyer salutes Indian Army says we are safe because of them

आईपीएल में ब्रेक पर श्रेयस ने कही ये बात

टॉस जीतने पर पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने भारतीय सेना की तारीफ करते हुए कहा कि आज उन्ही के कारण यह खेल खेलना मुमकिन है. सवाई मानसिंह स्टेडियम में आज आईपीएल का 59वां मैच खेला जा रहा है. यह मैच 10 दिन के लंबे ब्रेक के बाद हो रहा है. टॉस जीतने पर जब श्रेयस से पूछा गया कि उनके लिए यह अवकाश कैसा रहा तो उन्होंने कहा, ‘सच बोला जाए तो, हम मैदान पर रहना याद कर रहे थे और अवश्य ही हम सब वापस आए. हम बहुत ही जोश में है की हमें खेलना का यह अवसर मिला और ना खेल पाने का कोई बहाना नहीं. हम सबकी सोच काफी ज्यादा मजबूत है. हम बस कोशिश कर रहे है कि हम उन अवसरों का सबसे बेहतरीन इस्तेमाल करे जो हमें दिए गए है.’

ऑपरेशन सिंदूर में आतंकवादी ठिकाने तबाह

भारतीय सेना का समर्थन करते हुए श्रेयस ने कहा, ‘भारतीय सेना की हम प्रशंसा करना चाहेंगे जिन्होंने देश के लिए काम किया और यह सुनिश्चित किया है कि हम सभी किसी परेशानी में ना हो.’ 22 अप्रैल को पहलगाम में पाकिस्तान से आए आतंकवादी ने हमला किया, जिसमें एक नेपाली नागरिक सहित 26 सैलानियों की हत्या कर दी गई. भारत ने जवाबी कार्रवाई करते हुए पीओके और पाकिस्तान में स्थित आतंकवादी ठिकानों पर हमले किए और उन्हें नेस्तनाबूत कर दिया. भारत सरकार ने इस कार्रवाई को ऑपरेशन सिंदूर नाम दिया. भारत की कार्रवाई से बौखलाए पाकिस्तान ने भारत के शहरों और सैन्य ठिकानों पर ड्रोन हमले किए, जिसे हमारे बहादूर जवानों ने पूरी तरह नाकाम कर दिया.

विदेशी खिलाड़ी अपने वतन लौटे

आईपीएल स्थगित होने के बाद लगभग सभी विदेशी खिलाड़ी अपने वतन लौट गए. उनमें से कुछ तो वापस आए हैं, लेकिन अधिकतर अपने राष्ट्रीय कर्तव्यों के कारण आईपीएल से बाहर होने का फैसला किया. आईपीएल 2025 का फाइनल मुकाबले पहले 25 मई को खेला जाना था, लेकिन बीच में स्थगित होने के कारण यह अब 3 जून को खेला जाएगा. ऐसे में आईसीसी ने भी अपनी विंडो खोल दी है और देशों के बीच द्विपक्षीय सीरीज शुरू हो गए हैं. ऐसे में कई फ्रेंचाइजी ने कुछ नये खिलाड़ियों को मौका दिया है.

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

पंजाब किंग्स : प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, नेहल वढेरा, मिशेल ओवेन, अजमतुल्लाह उमरजई, मार्को यानसेन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल.
राजस्थान रॉयल्स : यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), रियान पराग, शिमरोन हेटमायर, ध्रुव जुरेल, वानिंदु हसरंगा, क्वेना मफाका, तुषार देशपांडे, आकाश मधवाल, फजलहक फारूकी.

रिपोर्ट: ऋषिका पोद्दार

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola