KKR vs PBKS मैच रद्द होने के बावजूद बदल गई पॉइंट्स टेबल, MI को पीछे छोड़ आगे बढ़ गई ये टीम

IPL 2025 Points Table
IPL 2025 Points Table Updated: आईपीएल 2025 के 44वें मुकाबले में बारिश के कारण केकेआर और पंजाब किंग्स का मैच रद्द हो गया और दोनों को एक-एक अंक मिला. पंजाब 11 अंकों के साथ चौथे स्थान पर पहुंच गया, जबकि केकेआर 7 अंकों के साथ सातवें स्थान पर बना रहा. इस नतीजे से पंजाब ने मुंबई इंडियंस को पांचवें स्थान पर धकेल दिया.
IPL 2025 Points Table Updated: आईपीएल 2025 के 44वें मुकाबले में शनिवार को कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला हुआ. हालांकि तेज आंधी और बारिश के कारण रद्द हो गया और दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला. पहले बल्लेबाजी करते हुए प्रभसिमरन सिंह (83) और प्रियांश आर्य (69) की अर्धशतकीय पारियों की बदौलत पंजाब ने 4 विकेट पर 201 रन बनाए. केकेआर ने लक्ष्य का पीछा करते हुए एक ओवर में 7 रन बना लिए थे कि तभी मौसम ने खेल बिगाड़ दिया. लगातार बारिश के चलते करीब 90 मिनट बाद मैच को रद्द घोषित किया गया. इस नतीजे से पंजाब 11 अंकों के साथ चौथे और केकेआर 7 अंकों के साथ सातवें स्थान पर हैं. इस मैच के रद्द होने के बाद प्वाइंट्स टेबल में भी बदलाव देखने को मिला है. जहां केकेआर ने अपनी पोजीशन बरकरार रखी है, वहीं पंजाब ने एक स्थान ऊपर उठकर मुंबई इंडियंस को पांचवें नंबर पर धकेल दिया है. आइये सभी टीमों की रैंकिंग देखते हैं.
गुजरात टाइटंस ने अब तक के सीजन में शानदार प्रदर्शन करते हुए 8 में से 6 मुकाबले जीते हैं और 1.104 के बेहतरीन नेट रन रेट के साथ शीर्ष स्थान पर काबिज है. दिल्ली कैपिटल्स भी 8 मैचों में 6 जीत के साथ गुजरात के बराबर 12 अंक लेकर दूसरे स्थान पर हैं, हालांकि उनका नेट रन रेट (+0.657) थोड़ा कम है. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 9 मैचों में 6 जीत हासिल कर तीसरा स्थान पाया है, उनका रन रेट +0.482 है, जो उन्हें शीर्ष दो में जगह बनाने के लिए और मेहनत करने का संकेत देता है.
मिड-टेबल की बात करें तो पंजाब किंग्स ने 9 में से 5 मैच जीते हैं और एक मुकाबला बारिश से धुल गया, जिसके चलते वे 11 अंकों के साथ चौथे स्थान पर हैं. मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स दोनों के 10-10 अंक हैं, लेकिन मुंबई का नेट रन रेट (+0.673) बेहतर है जबकि लखनऊ का रन रेट (-0.054) नकारात्मक में चला गया है. कोलकाता नाइट राइडर्स के 7 अंक हैं और उनके प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें अब कठिन हो गई हैं, हालांकि उनका नेट रन रेट सकारात्मक (+0.212) है.
टेबल के निचले हिस्से में सनराइजर्स हैदराबाद, राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स संघर्ष करते नजर आ रहे हैं. हैदराबाद के 9 मैचों में केवल 3 जीत हैं और -1.103 का खराब रन रेट है. वहीं राजस्थान और चेन्नई, दोनों टीमों ने अब तक केवल 2-2 मुकाबले जीते हैं और क्रमशः -0.625 और -1.302 के खराब नेट रन रेट के साथ सबसे नीचे बने हुए हैं, जिससे उनके प्लेऑफ में पहुंचने की संभावनाएं बेहद धूमिल दिख रही हैं.
IPL 2025 Points Table: आईपीएल पॉइंट्स टेबल (KKR vs PBKS मैच के बाद)
| स्थान | टीम | मैच | जीत | हार | बेनतीजा | नेट रन रेट (NRR) | अंक |
| 1 | गुजरात टाइटंस | 8 | 6 | 2 | 0 | +1.104 | 12 |
| 2 | दिल्ली कैपिटल्स | 8 | 6 | 2 | 0 | +0.657 | 12 |
| 3 | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर | 9 | 6 | 3 | 0 | +0.482 | 12 |
| 4 | पंजाब किंग्स | 9 | 5 | 3 | 1 | +0.177 | 11 |
| 5 | मुंबई इंडियंस | 9 | 5 | 4 | 0 | +0.673 | 10 |
| 6 | लखनऊ सुपर जायंट्स | 9 | 5 | 4 | 0 | -0.054 | 10 |
| 7 | कोलकाता नाइट राइडर्स | 9 | 3 | 5 | 1 | +0.212 | 7 |
| 8 | सनराइजर्स हैदराबाद | 9 | 3 | 6 | 0 | -1.103 | 6 |
| 9 | राजस्थान रॉयल्स | 9 | 2 | 7 | 0 | -0.625 | 4 |
| 10 | चेन्नई सुपर किंग्स | 9 | 2 | 7 | 0 | -1.302 | 4 |
पंजाब किंग्स के 4.2 करोड़ रुपये के स्टार का एक और फ्लॉप शो, विशेषज्ञों ने बेरहमी से की खिंचाई
IPL 2025: वेंकटेश अय्यर या अजिंक्य रहाणे, कौन है KKR का कप्तान, पुजारा ने क्यों कही यह बात
IPL 2025 में कौन सी टीम मार सकती है 300 रन, विस्फोटक बल्लेबाज रिंकू सिंह के पास है जवाब
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Anant Narayan Shukla
इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएट. करियर की शुरुआत प्रभात खबर के लिए खेल पत्रकारिता से की और एक साल तक कवर किया. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में गहरी रुचि ने इंटरनेशनल घटनाक्रम में दिलचस्पी जगाई. अब हर पल बदलते ग्लोबल जियोपोलिटिक्स की खबरों के लिए प्रभात खबर के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




