IPL 2025 Most Runs: साई सुदर्शन ने ऑरेंज कैप पर जमाया कब्जा, जानें टॉप 10 रन मशीनों के नाम
Published by : Ravi Mallick Updated At : 04 Jun 2025 12:39 PM
IPL 2025
IPL 2025 Most Runs: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का रोमांचक सफर खत्म हो गया है . रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने इतिहास रच दिया. 2008 से लीग में खेलने के बाद भी टीम अभी तक ट्रॉफी नहीं जीत पाई थी. विराट कोहली पहले सीजन से टीम का हिस्सा थे. इस ऐतिहासिक जीत के बाद बेहद भावुक नजर आए.
IPL 2025 Most Runs: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का रोमांचक सफर खत्म हो चुका है. 18 साल के लंबे इंतजार के बाद विराट कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर (RCB) ने यह सिजन अपने नाम किया है. और इस सीजन के सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों की सूची भी सामने आ गई है. इस बार साई सुदर्शन ने दमदार प्रदर्शन करते हुए ऑरेंज कैप (Sai Sudharsan Orange Cap 2025) पर कब्जा जमाया है. उन्होंने न केवल अपनी टीम को मजबूत शुरुआत दी, बल्कि पूरे सीजन में अपनी निरंतरता से सबको प्रभावित किया.
साई सुदर्शन का धमाकेदार प्रदर्शन
साई सुदर्शन ने IPL 2025 में शानदार फॉर्म में बल्लेबाजी करते हुए 759 रन बनाए. उन्होंने कई मौकों पर अकेले दम पर मैच जिताए और लगातार बड़े स्कोर खड़े किए. उनकी स्ट्राइक रेट 156.17 की रही वहीं, औसत 54.61 का देखा गया है. इस प्रदर्शन की बदौलत वह ऑरेंज कैप विजेता बने.
IPL 2025 Most Runs: रन बनाने वाले टॉप 10 बल्लेबाजों की लिस्ट
| क्रम | खिलाड़ी का नाम | रन | औसत (Avg) | स्ट्राइक रेट (SR) |
|---|---|---|---|---|
| 1 | साई सुदर्शन | 759 | 54.21 | 156.17 |
| 2 | सूर्यकुमार यादव | 717 | 65.18 | 167.92 |
| 3 | विराट कोहली | 657 | 54.75 | 144.71 |
| 4 | शुभमन गिल | 650 | 50.00 | 155.88 |
| 5 | मिशेल मार्श | 627 | 48.23 | 163.71 |
| 6 | श्रेयस अय्यर | 604 | 50.33 | 175.07 |
| 7 | यशस्वी जायसवाल | 559 | 43.00 | 159.71 |
| 8 | प्रभसिमरन सिंह | 549 | 32.29 | 160.53 |
| 9 | केएल राहुल | 539 | 53.90 | 149.72 |
| 10 | जोस बटलर | 538 | 59.78 | 163.03 |
आईपीएल 2025 का सीजन बल्लेबाजों के लिए बेहद शानदार रहा. इस बार कई खिलाड़ियों ने न सिर्फ अपनी टीमों को मजबूत शुरुआत दी, बल्कि व्यक्तिगत प्रदर्शन में भी नई ऊंचाइयों को छुआ है. साई सुदर्शन ने 15 मैचों में 759 रन बनाकर ऑरेंज कैप अपने नाम की और पूरे टूर्नामेंट में निरंतरता के साथ शानदार बल्लेबाजी की. वहीं, सूर्यकुमार यादव ने भी 717 रनों के साथ दूसरे स्थान पर रहते हुए सबसे उच्च औसत (65.18) और जबरदस्त स्ट्राइक रेट (167.92) से सबको प्रभावित किया.
विराट कोहली (657 रन) और शुभमन गिल (650 रन) जैसे दिग्गजों ने भी फॉर्म में वापसी करते हुए बल्ले से धमाल मचाया. श्रेयस अय्यर ने 604 रन बनाते हुए सबसे तेज स्ट्राइक रेट (175.07) दर्ज किया,. यशस्वी जायसवाल, प्रभसिमरन सिंह और केएल राहुल जैसे खिलाड़ियों ने युवा ताकत का प्रदर्शन करते हुए टॉप 10 में जगह बनाई. इस सीजन ने यह दिखा दिया कि IPL न केवल मनोरंजन का मंच है, बल्कि प्रतिभाओं को पहचान दिलाने का सबसे बड़ा प्लेटफॉर्म भी है.
बल्लेबाजों की मजबूती ने बनाया IPL 2025 को यादगार
इस सीजन में बल्लेबाजों का बोलबाला रहा. हाई स्कोरिंग मैचों, धमाकेदार पारियों और अंतिम ओवर के रोमांच ने IPL 2025 को बेहद खास बना दिया. साई सुदर्शन की तरह अन्य युवा बल्लेबाजों ने भी अपनी छाप छोड़ी और भारतीय क्रिकेट के लिए मजबूत भविष्य की नींव रखी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










