ePaper

LSG मालिक पर निशाना! धुआंधार पारी के बाद केएल राहुल का पोस्ट, आंधी की तरह वायरल हुआ कमेंट

Updated at : 23 Apr 2025 7:36 AM (IST)
विज्ञापन
KL Rahul

KL Rahul Playing Shot during DC vs LSG match IPL 2025. Image: DC/X

IPL 2025 DC vs LSG, KL Rahul Post after match: केएल राहुल ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ नाबाद 57 रन बनाकर दिल्ली को आठ विकेट से जीत दिलाई और आईपीएल में 5000 रन पूरे किए. मैच के बाद उनकी पूर्व मालिक संजीव गोयनका से टकराव भरी अनदेखी चर्चा में रही. इसके बाद राहुल का सोशल मीडिया पोस्ट और ज्यादा सुर्खियों में आ गया.

विज्ञापन

IPL 2025 DC vs LSG, KL Rahul Post after match: केएल राहुल ने अपनी पुरानी टीम लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ शानदार अर्धशतक लगाकर दिल्ली कैपिटल्स को आठ विकेट से शानदार जीत दिलाई. राहुल ने 42 गेंदों में नाबाद 57 रन बनाए, जिसमें 3 चौके और 3 छक्के शामिल थे. इस दौरान उन्होंने आईपीएल में अपने 5000 रन भी पूरे कर लिए. हालांकि इस मैच में केएल राहुल के ऊपर सभी की नजरें थीं. मैच के बाद उनकी संजीव गोएनका के साथ मुलाकात चर्चा का विषय तो बनी ही, लेकिन उससे भी ज्यादा चर्चा उनके पोस्ट की हो रही है.  

लखनऊ सुपर जाएंट्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की. उसने स्कोर बोर्ड पर 160 रनों का लक्ष्य तय किया, जिसे दिल्ली ने अभिषेक पोरेल (36 गेंदों पर 51 रन) की तेज पारी और केएल राहुल के नाबाद 57 रनों की बदौलत जीत लिया. इस मैच के बाद केएल राहुल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया. इसमें उन्होंने लिखा, Always good to be back in Lucknow यानी ‘लखनऊ में वापस आना हमेशा अच्छा लगता है.’ यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गई. लोगों ने इसे संजीव गोएनका के लिए एक जवाब की तरह माना. दरअसल केएल राहुल के साथ पिछले साल 2024 में उनका विवाद सामने आया था, इसकी वजह से उन्होंने लगातार तीन साल तक खेलने के बाद, एलएसजी ने उन्हें रिलीज कर दिया था.  

वहीं इस मैच की बात करें तो एडन मार्करम (52) और मिचेल मार्श (45) के बीच 87 रन की जोरदार ओपनिंग साझेदारी हुई, तो ऐसा लगा कि लखनऊ सुपरजाएंट्स बड़े स्कोर तक जाएगी. लेकिन इसी समय मुकेश कुमार ने शानदार गेंदबाजी करते हुए एलएसजी को दो बड़े झटके दे दिए. इसके बाद टीम लय खो बैठी और 159/6 तक ही सीमित रह गई. दिल्ली ने 160 रनों का लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया और 17.5 ओवर में 161/2 रन बनाकर मैच जीत लिया. दिल्ली के तेज गेंदबाज मुकेश कुमार गेंद से सबसे प्रभावशाली रहे. उन्होंने 33 रन देकर 4 विकेट झटके. उन्होंने मिचेल मार्श को एक यॉर्कर पर बोल्ड कर शुरुआत की, फिर अब्दुल समद (2) और अंत में आयुष बडोनी (36) को अंतिम ओवर में आउट किया. 

दिल्ली की इस शानदार ऑलराउंड जीत से टीम की प्लेऑफ की दौड़ में स्थिति और मजबूत हो गई है. दिल्ली ने जीत के साथ गुजरात टाइटंस के साथ अंक तालिका में बराबरी कर ली, दोनों टीमों के 6 जीत के साथ 12 अंक हैं, हालांकि नेट रन रेट की वजह से गुजरात पॉइंट्स टेबल में टॉप पर है. 

मुस्कुराते आए संजीव गोएनका, केएल राहुल ने नहीं दिखाई दिलचस्पी, रिएक्शन हुआ वायरल, देखें Video

खुद की बैटिंग ऑर्डर, मयंक यादव प्लेइंग इलेवन में क्यों नहीं, LSG की हार कैसे? ऋषभ पंत ने दिया जवाब

Watch Video शार्दुल ठाकुर ने मारा ताना तो करुण नायर ने दिया मुंहतोड़ जवाब, हंसते-हंसते लोटपोट हो गए अक्षर पटेल

विज्ञापन
Anant Narayan Shukla

लेखक के बारे में

By Anant Narayan Shukla

इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएट. करियर की शुरुआत प्रभात खबर के लिए खेल पत्रकारिता से की और एक साल तक कवर किया. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में गहरी रुचि ने इंटरनेशनल घटनाक्रम में दिलचस्पी जगाई. अब हर पल बदलते ग्लोबल जियोपोलिटिक्स की खबरों के लिए प्रभात खबर के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola