ePaper

विराट कोहली ने जड़ा अनोखा 500, कई स्टार खिलाड़ी इनके आसपास भी नहीं

Updated at : 29 Apr 2024 12:00 PM (IST)
विज्ञापन
IPL 2024: VIRAT KOHLI

IPL 2024: VIRAT KOHLI

IPL 2024 का 45वां मुकाबला रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच खेला गया. मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 9 विकेट से शानदार जीत दर्ज की. इस सीजन में विराट कोहली 500 का आंकड़ा पार करने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं.

विज्ञापन

IPL 2024 का 45वां मुकाबला रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच खेला गया. मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 9 विकेट से शानदार जीत दर्ज की. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस की टीम ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 201 रनों का लक्ष्य दिया. जिस लक्ष्य का पीछा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने आसानी से कर लिया. मुकाबले में विराट कोहली ने नाबाद 70 रन बनाए. इस 70 रन के साथ ही विराट कोहली का इस सीजन में 500 रन पूरे हो गए हैं. इस सीजन में विराट कोहली 500 का आंकड़ा पार करने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं.

IPL 2024: इस सीजन कोहली ने बनाए 71.42 के औसत से रन

मुकाबले में विराट कोहली (Virat Kohli) ने 44 गेंदों में 6 चौके और 3 छक्के की मदद से नाबाद 70 रन की पारी खेली. इस 70 रन के साथ ही विराट कोहली के इस सीजन में 500 रन पूरे हो गए हैं. कोहली ने इस सीजन में अब तक एक शतक और 4 अर्धशतक लगाए हैं. वहीं इस सीज में खेलते हुए कोहली ने अब तक 10 मैचों में 71.42 के औसत से 500 रन बनाए हैं. इसी के साथ कोहली ने ऑरेंज कैप भी अपने पास रखी हुई है.

IPL 2024: ऑरेंज कैप की रेस में कोहली नंबर 1

बता दें, इस सीजन विराट कोहली ऑरेंज कैप की रेस में सबसे आगे हैं. उन्होंने इस सीजन में कुल 10 मुकाबले खेले हैं. जिसमे उन्होंने बल्लेबाजी में कुल 500 रन बनाए हैं. चेन्नई सुपर किंग्स के सलामी बल्लेबाज और टीम के कप्तान ऋतुराज गायकवाड 447 रन के साथ काबिज हैं. इस सूची में साई सुदर्शन 418 रन के साथ तीसरे स्थान पर हैं. बता दें, इस सूची में केएल राहुल (378) और ऋषभ पंत (371) क्रमश: पांचवें और छठे स्थान पर हैं. टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम में चुने जाने के दावेदार शुभमन गिल (320), यशस्वी जायसवाल ऑरेंज कैप की लिस्ट में काफी पीछे हैं. रोहित शर्मा (311) भी आईपीएल 2024 में रन बनाने के मामले में विराट कोहली के आसपास भी नहीं हैं.

IPL 2024: हम अपने आत्मसम्मान के लिए खेलते हैं: कोहली

मैच में जीत के बाद अपनी आलोचनाओं को लेकर कोहली ने कहा, ‘आप पिछले 15 सालों से बल्लेबाजी कर रहे हैं. मेरे लिए सिर्फ मैच जिताना ही सबसे ज्यादा मायने रखता है. लोगों को जो मन में आता है वो बात करते हैं. वो मुझे लेकर ये भी बात कर सकते हैं कि मैं अच्छा नहीं कर रहा हूं. इसके अलावा मेरी स्ट्राइक रेट और मैं स्पिनर्स को सही नहीं खेलता हूं.’ कोहली ने आगे कहा, ‘इस पर भी बातें होती है. लेकिन आपको अपने गेम के बारे में ज्यादा बेहतर पता है. हम अपने आत्मसम्मान के लिए खेल रहे थे. हम उन फैन्स के लिए खेलना चाहते हैं जो हमारा सपोर्ट करते हैं. हमें पता है कि हमने टूर्नामेंट में उतना सही नहीं खेला, लेकिन हमें पता है कि हम और अच्छा कर सकते हैं, जिसके लिए हम कोशिश करना जारी रखेंगे.’

विज्ञापन
Vaibhaw Vikram

लेखक के बारे में

By Vaibhaw Vikram

वैभव विक्रम डिजिटल पत्रकार हैं. खेल, लाइफस्टाइल, एजुकेशन, धर्म में रुचि है और इसी विषय पर अपने विचार प्रकट करना पसंद है. क्रिकेट से बहुत लगाव है. वर्तमान में प्रभात खबर के खेल डेस्क पर कंटेंट राइटर पद पर कार्यरत हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola