ePaper

सुनील नारायण ने रचा इतिहास, तीन बार ये खिताब जीतने वाले बने पहले खिलाड़ी

Updated at : 27 May 2024 12:02 PM (IST)
विज्ञापन
IPL 2024: Sunil Narine

IPL 2024: Sunil Narine

IPL 2024: केकेआर की इस जीत के कई हीरो रहे, मगर एक खिलाड़ी ऐसा रहा जिसने सीजन की शुरुआत से टीम को संभाले रखा और आईपीएल का मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर बन गया. यह खिलाड़ी और कोई नहीं बल्कि सुनील नारायण हैं. नारायण आईपीएल के इतिहास में तीन बार मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर का अवार्ड जीतने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं.

विज्ञापन

IPL 2024 का फाइनल मुकाबला 26 मई (रविवार) को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया. मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने शानदार जीत दर्ज की. इस जीत के साथ ही कोलकाता नाइट राइडर्स ने तीसरी बार आईपीएल खिताब को अपने नाम कर लिया. जहां कोलकाता नाइट राइडर्स तीसरी बार आईपीएल चैम्पियन बनी है. वहीं सनराइजर्स हैदराबाद का दूसरी बार आईपीएल खिताब जीतने का सपना टूट गया. केकेआर की इस जीत के कई हीरो रहे, मगर एक खिलाड़ी ऐसा रहा जिसने सीजन की शुरुआत से टीम को संभाले रखा और आईपीएल का मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर बन गया. यह खिलाड़ी और कोई नहीं बल्कि सुनील नारायण हैं. नारायण आईपीएल के इतिहास में तीन बार मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर का अवार्ड जीतने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं. इससे पहले 2017 और 2018 में वह यह अवॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं. वहीं 2012 में वह मैन ऑफ द टूर्नामेंट भी रह चुके हैं.

IPL 2024: सुनील नारायण का रहा शानदार प्रदर्शन

खेले गए आईपीएल के 17वें सीजन में सुनील नारायण का प्रदर्शन कमाल का रहा. उन्होंने अपनी बल्लेबाजी और गेंदबाजी से विपक्षी टीम को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया. इस सीजन में उन्होंने अपने जीवन का पहला शतक भी जड़ा. सुनील नरेन ने आईपीएल 2024 में खेले 14 मुकाबलों में 180.74 के स्ट्राइक रेट के साथ 488 रन बनाए, वह आईपीएल 2024 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में 9वें नंबर पर रहे. वहीं गेंदबाजी में उन्होंने 17 विकेट चटकाकर सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजी की सूची में 11वें पायदान पर रहे.

IPL 2024: नारायण ने जीता सबसे अधिक बार MVP का खिताब

सुनील नारायण को उनके प्रदर्शन को देखते हुए  MVP के खिताब से नवाजा गया. इन्होंने आईपीएल में तीन बार इस खिताब को अपने नाम किया है. तीन बार खताब जीतने के साथ ही ये इस सूची में पहले स्थान पर पहुंच गए हैं. इन्होंने ये खिताब पहली बार साल 2012 में अपने डेब्यू सीजन में करके दिखाया था. उन्होंने अपने डेब्यू सीजन में कुल 24 विकेट चटकाए थे. वहीं दूसरी बार उन्हें ये खिताब साल 2018 में दिया गया था. उस साल उन्होंने पूरे सीजन में खेलते हुए 357 रन और 17 विकेट चटकाए थे. जिसके बाद इस साल खेले गए आईपीएल के 17वें सीजन में उन्हें फिर एक बार इस खिताब से नवाजा गया है. उन्होंने इस सीजन में बल्लेबाजी और गेंदबाजी करते हुए 488 रन और 17 विकेट झटके हैं.
आईपीएल 2012 (डेब्यू सीजन) में 24 विकेट
आईपीएल 2018 में 357 रन + 17 विकेट
आईपीएल 2024 में 488 रन + 17 विकेट
आईपीएल के इतिहास में MVP का अवॉर्ड जीतने वाले खिलाड़ी-
2013- शेन वॉटसन
2014- ग्लेन मैक्सवेल
2015- आंद्रे रसेल
2016- विराट कोहली
2017- सुनील नारायण
2018- सुनील नारायण
2019- आंद्रे रसेल
2020- जोफ्रा आर्चर
2021- हर्षल पटेल
2022- जोस बटलर
2023- शुभमन गिल
2024- सुनील नारायण

विज्ञापन
Vaibhaw Vikram

लेखक के बारे में

By Vaibhaw Vikram

वैभव विक्रम डिजिटल पत्रकार हैं. खेल, लाइफस्टाइल, एजुकेशन, धर्म में रुचि है और इसी विषय पर अपने विचार प्रकट करना पसंद है. क्रिकेट से बहुत लगाव है. वर्तमान में प्रभात खबर के खेल डेस्क पर कंटेंट राइटर पद पर कार्यरत हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola