ePaper

IPL 2024: शुभमन गिल का मैच में दिखा कप्तान वाला अवतार, अंपायर पर भड़के, वीडियो वायरल

Updated at : 11 Apr 2024 9:44 AM (IST)
विज्ञापन
IPL 2024: RR vs GT

IPL 2024: RR vs GT

IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में बुधवार को गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स का मुकाबला हो रहा है. गुजरात ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. मैच का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें शुभमन गिल अंपायर से भिड़ते नजर आ रहे हैं.

विज्ञापन

IPL 2024: इंडियन प्रीमियर ली 2024 के मैच नंबर 23 में गुजरात टाइटंस का मुकाबला राजस्थान रॉयल्स से हो रहा है. गुजरात ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. आरआर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 196 का स्कोर पोस्ट किया. गुजरात के गेंदबाज केवल तीन ही विकेट चटका पाए और रनों पर कोई अंकुश नहीं लगा पाए. कप्तान संजू सैमसन जबर्दस्त फॉर्म में हैं. उन्होंने नाबाद 68 रनों की पारी खेली, वह भी केवल 38 गेंद पर. 48 गेंद पर 76 रन रियान पराग ने बनाए. पराग भी इस सीजन में अपने चरम पर है और लगातार तेज पारी खेल रहे हैं. राजस्थान की टीम इस सीजन में अब तक अपराजेय रही है. मैच के बीच का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें गुजरात के नये कप्तान शुभमन गिल अंपायर पर भड़कते दिख रहे हैं. गिल का यह अंदाज पहली बार देखने को मिला है. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है.

IPL 2024: राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाजों की हुई कटाई

गुजरात टाइटंस के गेंदबाजों ने आज जमकर रन लुटाए. राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन और रियान पराग ने कई बड़े हिट लगाए. मैच के दौरान दूसरे अंपायर के एक फैसले पर शुभमन गिल काफी नाराज दिखे. उन्हें अंपायर के साथ गर्मागर्म बहस करते हुए देखा गया. यह घटना गुजरात के मोहित शर्मा द्वारा फेंके गए 17वें ओवर में हुआ. ओवर की अंतिम गेंद को वाइड करार दिया गया, जबकि गिल डीआरएस के लिए गए थे. उस डिलीवरी में बल्लेबाज संजू सैमसन खेलने की कोशिश करते समय थोड़ा बाहर की ओर चले गए थे.

रोहित शर्मा पर दांव लगा सकता है लखनऊ सुपर जायंट्स, पूर्व स्टार ने कही कुछ और बात

IPL 2024: वीडियो हो रहा वायरल

गिल के डीआरएस के बाद तीसरे अंपायर ने पहले तो इस गेंद को सही करार दिया और फिर इसे वाइड करार दिया. उस फैसले से गिल पूरी तरह निराश हो गए और उन्होंने अंपायर विनोद शेषन के साथ लंबी बातचीत की. लेकिन गेंद वाइड ही करार दी गई. इसका वीडियो वायरल हो रहा है. रियान पराग और संजू सैमसन ने आईपीएल में अपना शानदार फॉर्म जारी रखा. उनके आक्रामक अर्धशतकों की मदद से गुजरात टाइटंस के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स को तीन विकेट पर 196 रन पर पहुंचा दिया.

IPL 2024: पराग और सैमसन ने 130 रनों की साझेदारी की

पावरप्ले में दो विकेट पर 43 रन पर टाइटंस ने कप्तान सैमसन (38 गेंदों पर नाबाद 68 रन) और पराग (48 गेंदों पर 76 रन) के संयुक्त प्रदर्शन से पहले सब कुछ नियंत्रण में कर लिया और दर्शकों से गति छीन ली. रॉयल्स ने आखिरी 10 ओवरों में 123 रन बनाए. पराग ने सैमसन के साथ 78 गेंदों पर 130 रन की साझेदारी की. पराग ने तेज गेंदबाज मोहित शर्मा की गेंद पर लॉन्ग ऑन पर छक्का जड़कर अपना अर्धशतक पूरा किया.

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola