ePaper

रुतुराज गायकवाड़ ने बताई हार की वजह, कहा- 'मैं दबाव में …'

Updated at : 02 May 2024 12:31 PM (IST)
विज्ञापन
IPL 2024: Ruturaj Gaikwad

IPL 2024: Ruturaj Gaikwad

IPL 2024 का 49वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला गया. मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को करारी हार का सामना करना पड़ा. मैच में हार के बाद चेन्नई टीम के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ काफी निराश नजर आए. उन्होंने इस हार के पीछे कइ वजह बताई.

विज्ञापन

IPL 2024 का 49वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला गया. मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को करारी हार का सामना करना पड़ा. चेन्नई की ये इस सीजन में पांचवीं हार थी. मैच में हार के बाद चेन्नई टीम के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ काफी निराश नजर आए. उन्होंने इस हार के पीछे कइ वजह बताई. रुतुराज गायकवाड़ ने कहा कि हमारी टीम ने 50-60 रन बनाए. इसके अलावा जब हम बल्लेबाजी कर रहे थे, उस वक्त रन बनाना आसान नहीं था, लेकिन वक्त के साथ पिच बल्लेबाजी के लिए बेहतर होता गया.

IPL 2024: मैं दबाव में था: गायकवाड़

मैच में मिली हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ ने कहा, ‘पिच शुरुआत में गेंदबाजी के अनुकूल काम कर रही थी. समय के साथ पिच में बदलाव देखने को मिली और वह बाद में बल्लेबाजों का साथ निभाने लगी. वहीं रात के समय पंजाब किंग्स को ओस का भी साथ मिला. वहीं इम्पैक्ट प्लेयर रूल के लिहाज से हम काफी पीछे रह गए. साथ ही ऋतुराज गायकवाड़ ने टॉस के अहमियत पर अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि जब मैं टॉस के लिए मैदान पर गया तो काफी दबाव में था. खासकर, पिछले मैच में तमाम हालातों के बावजूद हमने सनराइजर्स हैदराबाद को 78 रनों के बड़े अंतर से हराया था. हालांकि, मेरा मानना है कि पिछले 2 मैचों में हालात और पिच बेहतर होता गया, इस पिच पर आप 200 रनों का आंकड़ा छू सकते थे.’

IPL 2024: दीपक चाहर की चोट बनी टीम के लिए बड़ी समस्या

वहीं मैच में दिए गए लक्ष्य का बचाव करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के तेज गेंदबाज पहले ओवर में ही चोटिल होकर बाहर गए. उनकी चोट पर बात करते हुए टीम के कप्तान रुतुराज ने कहा, ‘हमें इस पिच पर 200 का आंकड़ा पार करना चाहिए था. मगर हम 180 रनों का आंकड़ा भी नहीं छू सके. इसके अलावा दीपक चाहर पहले ही ओवर में चोटिल हो गए. जिसके बाद उन्हें मैदान छोड़ना पड़ा. दीपक चाहर के बाद हमारे पास महज 2 गेंदबाज बच गए. साथ ही मैदान पर ओस ने स्पिनरों की मुश्किलों में इजाफा कर दिया. यह मैच हमारे लिए आसान नहीं रहा. लेकिन हमारे 4 मैच बचे हैं, हम कोशिश करेंगे कि बेहतर प्रदर्शन करें और जीत की राह पर लौटे.’

IPL 2024: पंजाब किंग्स (प्लेइंग इलेवन)

जॉनी बेयरस्टो, सैम कुरेन (कप्तान), रिले रोसौव, शशांक सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), आशुतोष शर्मा, हरप्रीत बराड़, हर्षल पटेल, कैगिसो रबाडा, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह.
इम्पैक्ट प्लेयर : प्रभसिमरन सिंह, लियाम लिविंगस्टोन, ऋषि धवन, विधाथ कवरप्पा, हरप्रीत सिंह भाटिया.

IPL 2024: चेन्नई सुपर किंग्स (प्लेइंग इलेवन)

अजिंक्य रहाणे, रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), डेरिल मिशेल, मोइन अली, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (विकेटकीपर), शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, रिचर्ड ग्लीसन, मुस्तफिजुर रहमान.
इम्पैक्ट प्लेयर : समीर रिजवी, मुकेश चौधरी, सिमरजीत सिंह, शेख रशीद, प्रशांत सोलंकी.

विज्ञापन
Vaibhaw Vikram

लेखक के बारे में

By Vaibhaw Vikram

वैभव विक्रम डिजिटल पत्रकार हैं. खेल, लाइफस्टाइल, एजुकेशन, धर्म में रुचि है और इसी विषय पर अपने विचार प्रकट करना पसंद है. क्रिकेट से बहुत लगाव है. वर्तमान में प्रभात खबर के खेल डेस्क पर कंटेंट राइटर पद पर कार्यरत हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola