ePaper

IPL 2024: CSK ने पंजाब किंग्स को 28 रनों से हराया, रवींद्र जडेजा का ऑलराउंड प्रदर्शन

Updated at : 05 May 2024 7:46 PM (IST)
विज्ञापन
IPL 2024: CSK ने पंजाब किंग्स को 28 रनों से हराया, रवींद्र जडेजा का ऑलराउंड प्रदर्शन

IPL 2024, PBKS vs CSK: Chennai Super Kings bowler Ravindra Jadeja with Ruturaj Gaikwad

IPL 2024: चेन्नई सुपर किंग्स जीत की पटरी पर लौट आई है. रविवार को डबल हेडर के पहले मुकाबले में सीएसके ने पंजाब किंग्स को 28 रनों से हरा दिया है. रवींद्र जडेजा ने कमाल का ऑलराउंड प्रदर्शन किया है.

विज्ञापन

LSG vs KKR, IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के मैच नंबर 53 में चेन्नई सुपर किंग्स ने पंजाब किंग्स को 28 रनों से हरा दिया है. रवींद्र जडेजा ने टीम के लिए ऑलराउंड प्रदर्शन किया. उन्होंने बल्लेबाजी में भी सबसे अधिक 43 रन बनाए और गेंदबाजी में भी 3 विकेट अपने नाम किए. 168 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब की बल्लेबाजी काफी खराब रही. गेंदबाजों ने सीएसके को 167 के स्कोर पर रोक दिया, लेकिन पंजाब इस लक्ष्य को भी हासिल नहीं कर पाया. इस जीत ने सीएसके को प्लेऑफ की रेस में और आगे कर दिया है. सीएसके को अंत तक टॉप चार में जगह बनाए रखने के लिए अपने बाकी बचे 3 मुकाबले भी जीतने होंगे. इस जीत ने सीएसके को पांचवें नंबर से तीसरे नंबर पर पहुंचा दिया है.

गोल्डन डक का शिकार हुए एमएस धोनी

पहले बल्लेबाजी करते उतरी सीएसके की पारी भी लड़खड़ाते हुए आगे बढ़ी. सीएसके के सलामी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे टीम को एक बेहतर शुरुआत नहीं दे पाए. वह 7 गेंद पर 9 रन बनाकर आउट हुए. दूसरे सलामी बल्लेबाज और कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने डेरिल मिचेल के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 47 रनों की साझेदारी की. गायकवाड़ ने 32 और मिचेल ने 30 रन बनाए. शिवम दूबे और एमएस धोनी के लिए आज का दिन खराब रहा. दोनों ही गोल्डन डक का शिकार हो गए.

IPL 2024: सीएसके को सीजन के बीच में लगा बड़ा झटका, स्टार पेसर चोट के कारण हुआ बाहर

IPL 2024: चेन्नई सुपर किंग्स के नाम दर्ज हुआ यह अनचाहा रिकॉर्ड, पंजाब के खिलाफ मैच में हुआ ऐसा

रवींद्र जडेजा ने बनाए 43 रन, चटकाए 3 विकेट

पारी को संभाला ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने. उन्होंने कुछ उपयोगी साझेदारियां भी की और एक छोर से जमे रहकर 26 गेंद पर 43 रनों की पारी खेली. मिचेल सेंटनर 11 रन बनाकर आउट हुए. 17 रन शार्दुल ठाकुर ने जोड़े. जडेजा पारी के आखिरी ओवर में आउट हुए. पंजाब की ओर से हर्षल पटेल और दीपक चाहर ने तीन-तीन विकेट चटकाए. 2 सफलता अर्शदीप सिंह को मिली. सैम करन ने एक विकेट अपने नाम किया. सीएसके ने 9 विकेट गंवाकर 167 रन बनाए.

139 रन पर पंजाब ढेर

168 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब की टीम को भी पहला झटका दूसरे ही ओवर में लगा. तुषार देशपांडे ने जॉनी बेयरस्टो को 7 रन के निजी स्कोर पर पवेलियन का रास्ता दिखाया. उसके बाद उन्होंने रिले रूसो को भी शून्य पर बाहर भेज दिया. पंजाब की टीम काफी पिछड़ गई. उसके बाद टीम ने लगातार अंतराल पर विकेट गंवाए. जडेजा ने गेंदबाजी में भी अपना कमाल दिखाया और 4 ओवर में 20 रन देकर 3 विकेट चटकाए. पंजाब 20 ओवर में 9 विकेट गंवाकर 139 रन ही बना सकी.

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola