Live Updates

RR vs RCB Highlights: आरसीबी ने राजस्थान को दी करारी शिकस्त, 11वें ओवर में ही 112 रन से जीता मुकाबला

Updated:
विज्ञापन

RR vs RCB Highlights: आईपीएल 2023 के 60वें मुकाबले में रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने राजस्थान रॉयल्स पर बड़ी जीत दर्ज की है. आरसीबी ने राजस्थान को 112 रनों से हरा दिया है. जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने पांच विकेट के नुकसान पर 171 रन बनाये. जवाब में राजस्थान की टीम 11वें ओवर में ही 59 के स्कोर पर ढेर हो गयी. आईपीएल का यह तीसरे सबसे छोटा स्कोर है. वेन पर्नेल ने तीन विकेट चटकाये. इसके बाद कर्ण शर्मा और मिशेल ब्रेसवेल ने दो-दो विकेट हासिल किये. मोहम्मद सिराज और ग्लेन मैक्सवेल को एक-एक सफलता मिली.

विज्ञापन

आरसीबी की बड़ी जीत, राजस्थान को 112 रनों से हराया

अपने गेंदबाजों के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के दम पर 171 रन के जवाब में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने राजस्थान रॉयल्स को 11वें ओवर में ही 59 रनों पर ऑल आउट कर दिया. यह आईपीएल के इतिहास का तीसरा सबसे छोटा स्कोर है. आरसीबी ने राजस्थान के होम ग्राउंड पर 112 रनों से जीत दर्ज की. बल्लेबाजी में आरसीबी की ओर से कप्तान फाफ डुप्लेसी और ग्लेन मैक्सवेल ने अर्धशतकीय पारी खेली. जबकि गेंदबाजों ने राजस्थान के बल्लेबाजों को ताश के पत्ते की तरह बिखेर दिया. सबसे ज्यादा तीन विकेट वेन पर्नेल ने चटकाये. मिशेल ब्रेसवेल और कर्ण शर्मा को दो-दो सफलता मिली. मोहम्मद सिराज और ग्लेन मैक्सवेल ने एक-एक विकेट हासिल किये.

https://fb.watch/kxzP89gz1G/

RR vs RCB Live: राजस्थान को लगातार दो झटके

दसवें ओवर की आखिरी गेंद पर ग्लेन मैक्सवेल ने राजस्थान को आठवां झटका दिया. शिमरोन हेटमायर 37 रन बनाकर आउट हो गये. उसके बाद अगले ही ओवर की पहली गेंद पर राजस्थान को नौवां झटका लगा. एडम जंपा को 2 रन के निजी स्कोर पर कर्ण शर्मा ने आउट कर दिया.

RR vs RCB Live: आर अश्विन आउट, राजस्थान को सातवां झटका

राजस्थान को सातवां झटका लगा है. र��िचंद्रन अश्विन बिना खाता खोले रन आउट हो गये हैं. मोहम्मद सिराज के सटिक थ्रो पर अनुज रावत ने अश्विन को रन आउट किया है. उनकी जगह बल्लेबाजी करने क्रीत पर एडम जंपा आये हैं.

RR vs RCB Live: ध्रुव जुरेल आउट, राजस्थान को छठा झटका

ध्रुव जुरेल एक रन बनाकर मिशेल ब्रेसवेल का शिकार बन गये. राजस्थान को छठा झटका लगा है. नये बल्लेबाज रविचंद्रन अश्विन क्रीज पर आये हैं. सात ओवर में राजस्थान ने केवल 31 रन बनाये हैं. 13 ओवर में टीम को जीतने के लिए 141 रनों की जरूरत है.

RR vs RCB Live: राजस्थान की आधी टीम लौटी पवेलियन

राजस्थान रॉयल्स की आधी टीम पावर प्ले में ही पवेलियन लौट गयी है. पांच दिग्गज बल्लेबाज आउट हो गये हैं. वेन पर्नेल ने राजस्थान की टीम में खलबली मचा दी और तीन विकेट चटकाये. पावर प्ले में राजस्थान ने 28 रन बनाये. ध्रुव जुरेल और शिमरोन हेटमायर क्रीज पर हैं.

RR vs RCB Live: पडिक्कल आउट, राजस्थान को चौथा झटका

देवदत्त पडिक्कल 4 रन बनाकर आउट हो गये हैं. मिशेल ब्रेसवेल की गेंद पर मोहम्मद सिराज ने पडिक्कल का बेहतरीन कैच लपका है. राजस्थान की टीम बिखर गयी है. शिमरोन हेटमायर नये बल्लेबाज के तौर पर क्रीज पर आये हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन
Sanjeet Kumar

लेखक के बारे में

By Sanjeet Kumar

A sports enthusiast with a keen interest in Cricket and Football. Highly self-motivated and willing to contribute ideas and learn new things.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola